उत्तर प्रदेश

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री ने वाराणसी को दी करोड़ों की सौगात, पीएम मोदी बोले- मेरी काशी अब आरोग्य की राजधानी बन रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर हैं, जहां पर उन्होंने 3884.18 करोड़ रुपये की 44 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इससे पहले उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच पर उनका स्वागत किया.

विकास का उत्सव मनाने एकत्र हुए लोग- PM Modi

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कल हनुमान जन्मोत्सव का पावन दिन है और आज मुझे संकटमोचन महाराज की काशी में आपके दर्शन का सौभाग्य मिला है. हनुमान जन्मोत्सव से पहले काशी की जनता आज विकास का उत्सव मनाने यहां एकत्र हुई है.

काशी ने पकड़ी विकास की नई गति- पीएम

उन्होंने कहा, बीते 10 वर्षों में बनारस के विकास ने एक नई गति पकड़ी है. काशी ने आधुनिक समय को साधा है, विरासत को संजोया है और भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में मजबूत कदम रखे हैं. आज ​काशी सिर्फ पुरातन नहीं, प्रगतिशील भी है.

10-11 साल पहले, पूरे पूर्वांचल में इलाज को लेकर जो परेशानियां थीं, वो भी हम जानते हैं. आज स्थितियां अलग हैं, मेरी काशी अब आरोग्य की राजधानी भी बन रही है. दिल्ली-मुंबई के बड़े-बड़े अस्पताल आज आपके घर के पास आ गए हैं. यही तो विकास है, जहां सुविधाएं लोगों के पास आती हैं.

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा, सामाजिक चेतना के प्रतीक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती भी है. महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले जी ने जीवन भर नारीशक्ति के हित, उनके आत्मविश्वास और समाज कल्याण के लिए काम किया. आज हम उनके विचारों को, उनके संकल्पों को, नारी सशक्तिकरण के उनके आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं, नई उर्जा दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

महात्मा ज्योतिबा फुले जी जैसे त्यागी, तपस्वी, महापुरुषों की प्रेरणा से ही देशसेवा का हमारा मंत्र रहा है, सबका साथ-सबका विकास. हम देश के लिए उस विचार को लेकर चलते हैं, जिसका समर्पित भाव है, सबका साथ-सबका विकास. जो लोग सत्ता हथियाने के लिए दिन रात-खेल खेलते रहते हैं, उनका सिद्धांत है, परिवार का साथ-परिवार का विकास.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

45 minutes ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

45 minutes ago