देश

PM Modi Wayanad Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूस्खलन प्रभावित वायनाड जिले का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (9 अगस्त) को भूस्खलन प्रभावित केरल के वायनाड जिले का दौरा किया. मुख्यमंत्री पिनराई विजय और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद आरिफ मोहम्मद खान के साथ भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से चूरलमाला, मुंडक्कई और पंचिरिमट्टम बस्तियों का हवाई सर्वे करने के बाद पीएम मोदी जिले के कलपेट्टा पहुंचे. इस दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम एवं पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी भी उनके साथ थे. प्रधानमंत्री मोदी अब राहत और पुनर्वास प्रयासों की समीक्षा करेंगे और एक अस्पताल का दौरा करेंगे, जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है.

मुआवजा बढ़ाने की मांग

बीते 30 जुलाई को वायनाड में आए विनाशकारी भूस्खलन के बाद इस पहाड़ी जिले में सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी और तमाम लोग अभी भी लापता हैं. पीएम मोदी का यह दौरा विपक्ष की वायनाड भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और घातक भूस्खलन में प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे को बढ़ाने की मांग के बीच हो रहा है.

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूस्खलन में मरने वालों के लिए दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. केरल के मुख्‍यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों की हरसंभव मदद कर रही है. भूस्खलन से प्रभावित लोगों को आश्रय, भोजन और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं.

भूस्खलन प्रभावित वायनाड जिला.

राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग

शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें उन्हें घटना और चल रहे राहत प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी. भूस्खलन से तबाह हुए लोगों के पुनर्वास के लिए प्रधानमंत्री का दौरा महत्वपूर्ण है. सत्तारूढ़ गठबंधन (UDF) और विपक्ष ने केंद्र सरकार से 30 जुलाई को हुई भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का अनुरोध किया है, जिसमें वायनाड जिले के चूरलमाला, मुंडक्कई और अट्टामाला इलाके तबाह हो गए थे.

चूरलमाला-मुंडक्कई भूस्खलन में लापता लोगों के शवों की तलाश जारी है. हालांकि कोई नया शव बरामद नहीं हुआ, लेकिन खोज दल ने अलग-अलग जगहों से सात शवों के अंग बरामद किए. आधिकारिक तौर पर 6 अगस्त 2024 तक इस विनाशकारी भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या 224 बताई गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

12 minutes ago

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

16 minutes ago

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

27 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

32 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

46 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

1 hour ago