देश

Wayanad Landslide: केंद्र की ओर से पिछले 5 साल में SDRF को दिए गए 1200 करोड़, राहत और बचाव कार्य में रहा ऐसा योगदान

Wayanad Tragedy: बीते 30 जुलाई को लगातार बारिश के बीच केरल के वायनाड जिले के मुंडक्की, चूरलमाला, वेल्लारीमाला गांवों में विनाशकारी भूस्खलन हुआ, जिसनें सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी.

घटना के बाद केंद्र की मोदी सरकार ने स्थिति का जायजा लिया और तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य के लिए SDRF, सेना, वायुसेना, नौसेना, अग्निशमन सेवाओं, नागरिक सुरक्षा आदि के 1200 से अधिक बचावकर्मियों को तैनात किया. चिकित्सा सहायता और इलाज के लिए डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों के साथ 100 से अधिक एम्बुलेंस तैनात की गईं.

सेना ने 71 घंटे में बनाया 190 फुट का पुल

भारतीय सेना ने वायनाड में 190 फीट लंबा बेली ब्रिज बनाया, जो भारी मशीनरी और एम्बुलेंस की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण रहा है. उल्लेखनीय रूप से इस पुल का निर्माण केवल 71 घंटों में पूरा हो गया, जिससे बचाव कार्यों में काफी तेजी आई और पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण फंसे लगभग 200 लोगों को बचाने के लिए भारी वाहनों और मशीनरी को जुटाया जा सका.


ये भी पढ़ें: Wayanad Landslide को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जा सकता है या नहीं, जानें क्या है प्रावधान


बता दें कि अब तक एनडीआरएफ बचाव दलों द्वारा कुल 30 लोगों को बचाया गया है, 520 लोगों को निकाला गया है और 112 शव बरामद किए गए हैं. राज्य के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल (आईएमसीटी) का गठन किया गया है. यह दल 8 से 10 अगस्त तक प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहा है.

केंद्र ने हमेशा केरल की मदद की

केंद्र सरकार ने हमेशा से आपदा की चुनौती से निपटने के लिए समय पर धन उपलब्ध कराकर केरल की मदद की है. इस साल 1 अप्रैल को केरल के एसडीआरएफ खाते में करीब 395 करोड़ रुपये थे. चालू वर्ष के लिए एसडीआरएफ में केंद्र के हिस्से की पहली किस्त 145.60 करोड़ रुपये से अधिक थी, जो 31 जुलाई को अग्रिम रूप से जारी कर दी गई थी. जानकारी रहे कि पिछले पांच सालों में मोदी सरकार द्वारा राज्य आपदा कोष के कुल 1,780 करोड़ रुपये में से एसडीआरएफ के लगभग 1,200 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

20 minutes ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

31 minutes ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

3 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

3 hours ago