देश

PM मोदी के पहुंचते ही भक्तिमय हुआ ब्राजील, गणपति वंदना से हुआ स्वागत

PM Modi Welcomed In Brazil: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों 8 दिन के विदेश दौरे पर हैं. बीते रोज वह अर्जेंटीना में थे. इसके बाद वो यात्रा के अगले पड़ाव पर ब्राजील पहुंचे हैं. यहां प्रधानमंत्री रियो डी जेनेरियो में आयोजित हो रहे 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. देशभर में उनके दौरे के तमाम पक्षों को लेकर चर्चा हो रही है. हालांकि, ब्राजील में उनकी खास तरीके से स्वागत किया गया जो अब सुर्खियों में है. यहां उनके पहुंचते ही माहौल भक्ति मय हो गया और उनका स्वागत गणेश वंदना के साथ किया गया है.

बता दें इससे पहले प्रधानमंत्री अर्जेंटीना में थे. यहां उन्होंने कई मसलों पर वहां के प्रधानमंत्री के साथ चर्चा की है और दोनों देशों के संबंध को आगे बढ़ने के लिए साथ चलने की प्रतिबद्धता दोहराई है. इससे पहले वह त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे थे. ब्राजील के बाद प्रधानमंत्री नामीबिया के दौरे पर जाने वाले हैं.

भारतीय संस्कृति का सम्मान

उनके स्वागत में एक अनोखी प्रस्तुति दी गई, जिसमें “ओम गं गणपतये नमः” के साथ गणेश वंदना की गई. ब्राजील के एक स्थानीय म्यूजिकल ग्रुप ने पारंपरिक भारतीय लय को ब्राजील के संगीत के साथ मिलाकर प्रस्तुति दी. इस दौरान महिला और पुरुष कलाकार शामिल थे, जिन्होंने भक्ति और सम्मान का माहौल बनाया. प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए कलाकारों का अभिवादन स्वीकार किया और व्यक्तिगत रूप से उनसे मुलाकात की.

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के निमंत्रण पर राजधानी ब्रासीलिया की औपचारिक राजकीय यात्रा करेंगे. इस दौरान वे उपयोगी बैठकों और संवादों की आशा करते हैं.

ये भी पढ़ें: 57 साल बाद अर्जेंटीना की धरती पर भारतीय प्रधानमंत्री, क्यों खास है PM मोदी का दौरा?

भारतीय समुदाय का स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील में भारतीय समुदाय की तरफ से गर्मजोशी भरे स्वागत की सराहना की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि भारतीय समुदाय के सदस्यों ने रियो डी जेनेरियो में बहुत ही शानदार स्वागत किया और भारतीय संस्कृति से जुड़े हुए हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

4 minutes ago

सरकारी नौकरी भी, विदेश यात्रा भी! जानिए किन नौकरियों में मिलती है सबसे ज्यादा फॉरेन पोस्टिंग

Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…

20 minutes ago

अंतरिक्ष में टिमटिमाते तारों से सजा Google, जानिये इस डूडल के पीछे का क्या है राज?

Google Change Doodle: आज Google ने अपना डूडल चेंज कर दिया है. सर्च इंजन गैलेक्सी…

30 minutes ago

दिवाली धमाका! UP-दिल्ली समेत इन राज्यों में मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर, ऐसे लें फायदा

Free LPG Cylinder: त्योहारों के सीजन में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी…

44 minutes ago

अगले 8 घंटे मौसम का डबल अटैक…! 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश, 60 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने फिर करवट ली…

1 hour ago