Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

57 साल बाद अर्जेंटीना की धरती पर भारतीय प्रधानमंत्री, क्यों खास है PM मोदी का दौरा?

PM Modi In Argentina: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 दिनों के विदेश दौरे पर हैं. त्रिनिदाद-टोबागो के बाद अब वो अर्जेंटीना पहुंचे हैं. ऐसा 57 साल बाद हो रहा है जब भारतीय प्रधानमंत्री वहां पहुंचा है. आइये जानें ये दौरान भारत के लिए क्यों अहम है?

PM Modi In Argentina

पीएम मोदी और जेवियर माइली

PM Modi Argentina Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार देर शाम अपनी दो दिवसीय दौरे के तहत अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स पहुंचे. उनका भव्य पारंपरिक स्वागत किया गया और एजीजा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. यह यात्रा 57 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली अर्जेंटीना यात्रा है. इस यात्रा में पीएम मोदी अर्जेंटीना के शीर्ष नेताओं से मिलेंगे और दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर बात करेंगे. पीएम मोदी अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई से मिलेंगे और कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे. दोनों देशों के बीच डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, स्पेस सेक्टर, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.

बता दें पीएम मोदी इन दिनों 8 दिवसीय विदेश दौरे पर हैं. 11 साल में यह पीएम मोदी की दूसरी लंबी विदेश यात्रा है. इस दौरे की शुरुआत घाना से हुई थी. उसके बाद प्रधानमंत्री त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे थे. फिलहाल प्रधानमंत्री अर्जेंटीना के दौरे पर हैं. इसके बाद वो ब्राजील और नामीबिया जाएंगे. आइये जानें अर्जेंटीना का ये दौरा भारत के लिए क्यों खास है?

अर्जेंटीना यात्रा नए अवसरों की तलाश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपने दो दिवसीय दौरे के तहत अर्जेंटीना पहुंचे हैं. इस यात्रा के दौरान वे अर्जेंटीना के शीर्ष नेताओं से मिलेंगे और दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर बात करेंगे. पीएम मोदी अर्जेंटीना के व्यापार मंत्री, विदेश मंत्री और ऊर्जा मंत्री के साथ बैठक करेंगे. वे लिथियम और लिक्विड नेचुरल गैस की सप्लाई जैसे मुद्दों पर समझौता कर सकते हैं. भारत की खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड (KABIL) ने पहले ही अर्जेंटीना के कैटमार्का प्रांत में लिथियम की खुदाई के अधिकार हासिल कर लिए हैं.

ये भी पढ़ें: ‘मुझे बाला साहब का आशीर्वाद मिलेगा…दो भाइयों को एक किया!’, ठाकरे परिवार के एक होने पर CM फडणवीस का बयान

आर्थिक संबंधों को मजबूत करना

भारत और अर्जेंटीना के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2024 में 5.2 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है. भारत, अर्जेंटीना का चौथा सबसे बड़ा बिजनेस पार्टनर है। पीएम मोदी दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए चर्चा करेंगे. भारत और अर्जेंटीना के बीच सहयोग के नए क्षेत्रों में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, स्पेस सेक्टर, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और डीपीआई शामिल हैं. टेलीमेडिसिन और डिजिटल हेल्थ केयर सॉल्यूशन में भारत की विशेषज्ञता अर्जेंटीना के लिए मेडिकल सर्विस तक पहुंच बढ़ाने में मदद कर सकती है.

भारत-अर्जेंटीना संबंध

भारत और अर्जेंटीना के बीच संबंधों को 75 साल से ज्यादा हो गए हैं. दोनों देश शांतिपूर्ण न्यूक्लियर प्रोग्राम और एनर्जी में सहयोग पर जोर देते हैं. अर्जेंटीना भारत की न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप (NSG) सदस्यता का समर्थन करता है. पीएम मोदी की अर्जेंटीना यात्रा महत्वपूर्ण समय पर हो रही है, क्योंकि अर्जेंटीना इस समय बड़े आर्थिक सुधार की प्रक्रिया से गुजर रहा है. यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital