परीक्षा पे चर्चा पर पीएम मोदी करेंगे बात
Pariksha Pe Charcha 2025: परीक्षा पे चर्चा का आठवां संस्करण आज (10 फरवरी) आयोजित किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा 2025 के लिए 3.30 करोड़ से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है. इनमें से लगभग 2,500 चयनित छात्रों को व्यक्तिगत रूप से इस कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा. इनमें केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय जैसे सरकारी स्कूलों के छात्र शामिल हैं.
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोर्ड परीक्षा से पहले तनाव कम करने और परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने के टिप्स देंगे. सभी प्रतिभागियों को शिक्षा मंत्रालय की ओर से विशेष परीक्षा पे चर्चा किट दी जाएगी. इसके अलावा शीर्ष 10 ‘दिग्गज परीक्षा योद्धाओं’ को प्रधानमंत्री आवास पर जाने का विशेष अवसर मिलेगा.
पीएम मोदी ने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर एक टीजर पोस्ट किया, जिसमें वे दिल्ली के सुंदर नर्सरी में छात्रों से परीक्षा के तनाव पर बात करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ” आइए हमारे एग्जाम वॉरियर्स को परीक्षा के तनाव से उबरने में मदद करें. कल 10 फरवरी को सुबह 11 बजे ‘परीक्षा पे चर्चा’ जरूर देखें.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा पहल का आठवां संस्करण होगा. इस पहल का उद्देश्य छात्रों को वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं से पहले परीक्षा संबंधी चिंता से निपटने में मदद करना है. परीक्षा पे चर्चा के आठवें संस्करण में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, भूमि पेडनेकर, अभिनेता विक्रांत मैसी और छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और आध्यात्मिक गुरु सद्गगुरु जैसी हस्तियां भी शामिल होंगी.
इस वर्ष परीक्षा पे चर्चा के लिए 3.15 करोड़ से ज्यादा छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया है. इसके अलावा 19.80 लाख शिक्षक और 5.20 लाख अभिभावक पहले ही रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं. इस साल के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 36 छात्रों का चयन किया गया है. ये छात्र राज्य/केंद्र शासित शिक्षा बोर्ड के सरकारी स्कूलों, केंद्रीय विद्यालयों, सैनिक स्कूलों, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों, सीबीएसई और नवोदय विद्यालयों में पढ़ते हैं.
परीक्षा पे चर्चा 2025 का प्रसारण कई प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा. इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पीआईबी, शिक्षा मंत्रालय, पीएम नरेंद्र मोदी, पीएम ऑफिस आदि के सोशल मीडिया अकाउंट पर किया जाएगा. वहीं छात्र, शिक्षक और अभिभावक दूरदर्शन समेत कई चैनलों पर परीक्षा पे चर्चा 2025 देख सकते हैं. कुछ स्कूलों में परीक्षा पे चर्चा 2025 के सीधे प्रसारण की व्यवस्था भी की गई है.
-भारत एक्सप्रेस
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…