देश

पीएम मोदी गुजरात के नवसारी जिले में लखपति दीदियों से करेंगे संवाद, प्रमाण पत्र देकर करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुजरात के नवसारी जिले के वानसी बोरसी गांव में लखपति दीदियों से संवाद करेंगे. वह 5 को लखपति दीदी प्रमाण पत्र से सम्मानित भी करेंगे.

पीएम मोदी करेंगे योजनाओं की शुरुआत

प्रधानमंत्री गुजरात सरकार के जी-सफल (आजीविका बढ़ाने के लिए अंत्योदय परिवारों के लिए गुजरात योजना) और जी-मैत्री (ग्रामीण आय में परिवर्तन के लिए व्यक्तियों की गुजरात मेंटरशिप और त्वरण) कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे.

क्या है जी-मैत्री योजना?

जी-मैत्री योजना उन स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता और सहयोग प्रदान करेगी जो ग्रामीण आजीविका के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के लिए काम कर रहे हैं. जी-सफल गुजरात के दो आकांक्षी जिलों और 13 आकांक्षी ब्लॉकों में अंत्योदय परिवारों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वित्तीय सहायता और उद्यमशीलता प्रशिक्षण प्रदान करेगा.

महिला सुरक्षा कर्मियों के जिम्मे रहेगी सुरक्षा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को गुजरात के नवसारी जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूर्णतः महिला पुलिस बल तैनात किया जाएगा. यह ऐतिहासिक कदम भारत के इतिहास में पहली बार उठाया जा रहा है, जब किसी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख केवल महिला पुलिसकर्मी करेंगी.

यह भी पढ़ें- Womens Day 2025: पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को किया नमन

गुजरात सरकार के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह विशेष पहल महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. यह फैसला महिला सुरक्षा और उनके सामाजिक योगदान को मान्यता देने के लिए उठाया गया है.

पीएम ने महिलाओं को दी शुभकामनाएं

वहीं पीएम मोदी ने नारी शक्ति को नमन करते हुए देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हम महिला दिवस पर अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं. हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है, जो हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है. आज, जैसा कि वादा किया गया था, मेरी सोशल मीडिया प्रॉपर्टीज उन महिलाओं द्वारा संभाली जाएंगी जो विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

10 minutes ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

44 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

1 hour ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 hour ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

2 hours ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago