देश

“…तो वह बाबा नहीं, बल्कि बदमाश है”, महाकुंभ से चर्चा में आए IIT Baba को आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया जोकर और पागल

Acharya Pramod Krishnam On IIT Baba: आईआईटी बाबा, जिनका असली नाम अभय सिंह है, इन दिनों चर्चा में हैं. कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आईआईटी बाबा को जोकर और पागल बताया. उन्होंने कहा कि अगर कोई खुद को बाबा कहे या मीडिया उसे बाबा बताने लगे, तो वह बाबा नहीं, बल्कि बदमाश है. प्रमोद कृष्णम का यह भी कहना था कि सनातन धर्म में इस तरह की बातों और बेवकूफियों की कोई जगह नहीं है.

आईआईटी बाबा की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है, लेकिन प्रमोद कृष्णम ने इसे पागलपन करार दिया. उनका कहना था कि दुनिया में हर तरह के लोग होते हैं, लेकिन सनातन धर्म में इस तरह के मजाक की कोई अनुमति नहीं है.

आईआईटी बाबा के पास मिला था गांजा

हाल ही में, 3 मार्च 2025 को जयपुर पुलिस ने आईआईटी बाबा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया. पुलिस को उनके पास गांजा मिला था, जिसके बाद यह मामला दर्ज किया गया. मुकदमा दर्ज होने के बाद बाबा ने सोशल मीडिया पर पुलिस के खिलाफ वीडियो पोस्ट किया और सख्ती करने का आरोप लगाया. उन्होंने तो पुलिस के सामने जान देने की धमकी भी दी थी.

यह भी पढ़ें- “कुंभ पर सवाल उठाने वाले सनातन धर्म के लिए वायरस हैं”, स्वामी कैलाशानंद गिरि का अखिलेश पर हमला

नौकरी छोड़ बने साधु

आईआईटी बाबा का नाम अभय सिंह है. उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और फिर कनाडा में अपनी उच्च वेतन वाली नौकरी छोड़कर संन्यास लेने का फैसला किया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

46 seconds ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

13 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

22 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

35 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

53 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago