देश

सिक्किम के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे पीएम मोदी, डाक टिकट करेंगे जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सिक्किम दौरे पर होंगे. यहां पर वह प्रदेश के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे और इस दौरान स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे. पीएम मोदी 29 मई को सिक्किम का दौरा करेंगे, जहां वे सुबह करीब 11 बजे ‘सिक्किम 50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को बढ़ावा देती है’ कार्यक्रम में भाग लेंगे.

वह सिक्किम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे और इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे. राज्‍य सरकार ने सिक्किम की सांस्कृतिक समृद्धि, परंपरा और प्राकृतिक वैभव का उत्‍सव मनाने के लिए “सुनौलो, समृद्ध एवं समर्थ सिक्किम” थीम के अंतर्गत साल भर चलने वाले कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है.

कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री सिक्किम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे. इन परियोजनाओं में नामची जिले में 750 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 500 बेड वाला नया जिला अस्पताल, ग्यालशिंग जिले के पेलिंग के सांगाचोलिंग में यात्री रोपवे, गंगटोक जिले के सांगखोला में अटल अमृत उद्यान में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा आदि शामिल हैं.

प्रधानमंत्री राज्य स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे, जहां वे अलीपुरद्वार में दोपहर करीब 2:15 बजे अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में सिटी गैस वितरण परियोजना की आधारशिला रखेंगे.

बिहार का दौरा भी करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री बिहार का भी दौरा करेंगे और शाम लगभग 5:45 बजे पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे. बिहार के काराकाट में 30 मई को सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री 48,520 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. वह एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे.

इसके बाद प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे, जहां वह दोपहर करीब 2:45 बजे कानपुर नगर में करीब 20,900 करोड़ रुपए की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. वह एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे.


ये भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में 3,399 करोड़ रुपए की दो मल्टीट्रैकिंग रेलवे परियोजनाओं को दी हरी झंडी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

2 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

54 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

2 hours ago