देश

“पूर्वोत्तर प्रगति की प्रतीक्षा कर रहा सीमांत क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की ग्रोथ स्टोरी का केंद्र बिंदु”, पीएम मोदी कल करेंगे मिजोरम का दौरा

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की एक पोस्ट को रिपोस्ट किया गया, जिसमें पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, “पूर्वोत्तर अब प्रगति की प्रतीक्षा कर रहा सीमांत क्षेत्र नहीं रहा, बल्कि भारत की ग्रोथ स्टोरी का केंद्रबिंदु बन गया है.”

मिजोरम को PM Modi देंगे विकास की सौगात

शनिवार को पीएम मोदी देश के पूर्वी राज्य मिजोरम में बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे. यह अवसर राज्य के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर होगा.

PM Modi ने एक्स पर किया पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन का उद्घाटन एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है, जो मिजोरम को नेशनल रेलवे नेटवर्क से जोड़ता है और व्यापार, संपर्क और अवसरों के नए द्वार खोलता है.”

इस पोस्ट के नीचे पीएमओ की ओर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें रेल मंत्री वैष्णव लिखते हैं कि स्वतंत्रता के बाद पहली बार पूर्वोत्तर क्षेत्र को भारत की विकास गाथा के केन्द्र में देखा जा रहा है.

वे बताते हैं कि कल प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) द्वारा बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन का उद्घाटन मिजोरम के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी. 8,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से निर्मित, यह 51 किलोमीटर लंबी परियोजना पहली बार आइजोल को नेशनल रेलवे नेटवर्क से जोड़ेगी. इसके साथ ही, प्रधानमंत्री सैरंग से दिल्ली (राजधानी एक्सप्रेस), कोलकाता (मिज़ोरम एक्सप्रेस) और गुवाहाटी (आइजोल इंटरसिटी) के लिए तीन नई ट्रेन सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाएंगे.

“पूर्वी राज्यों की पहचान अग्रणी क्षेत्र के रूप में”

केंद्रीय मंत्री वैष्णव अपने इस आर्टिकल में लिखते हैं कि पीएम मोदी (PM Modi) की एक्ट ईस्ट पॉलिसी की शुरुआत के साथ भारत के पूर्वी राज्यों की पहचान अब एक अग्रणी क्षेत्र के रूप में होने लगी है. लोग सरकारी योजनाओं का लाभ पा रहे हैं. पहली बार पूर्वोत्तर क्षेत्र को भारत की ग्रोथ स्टोरी के केंद्र में देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025 से पहले बीजेपी ने तैयारियों को किया तेज, पीएम मोदी 15 सितंबर को करेंगे पूर्णिया दौरा

केंद्रीय मंत्री के अनुसार, “रेलवे के लिए बजट आवंटन 2009 से 2014 की अवधि की तुलना में पांच गुना बढ़ गया है. अकेले इस वित्त वर्ष में 10,440 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं. 2014 से 2025 तक कुल बजटीय आवंटन 62,477 करोड़ रुपए है.”

केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने आगे कहा, “आज, 77,000 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है. पूर्वोत्तर में पहले कभी इतने रिकॉर्ड स्तर का निवेश नहीं हुआ.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

21 minutes ago

यूपी कैबिनेट की बैठक में मुहर; गाय पालने पर मिलेगी आधी सब्सिडी, कर्मचारियों के लिए खुलेगा कैशलेस इलाज का रास्ता

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए गाय पालन पर 50 फीसदी…

23 minutes ago

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…

30 minutes ago

वोटर की जाति-धर्म पर तंज कसने पर घिरे CEO यूपी, बवाल के बाद मांगी माफी

यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…

47 minutes ago

एक नारा और बदल गई दुनिया, जानिए कैसे हर घर का हिस्सा बनी सिलाई मशीन

सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…

54 minutes ago

वेलिंगटन में अभिषेक का तूफान: 35 गेंदों में शतक, विराट को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…

1 hour ago