PM Modi Hemant Soren Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि चुनावी प्रतिद्वंद्विता और राजनीतिक वैचारिक मतभेदों से इतर वे व्यक्तिगत शिष्टाचार और परंपराओं को सर्वोच्च स्थान देते हैं. दरअसल पीएम मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन के खास मौके पर उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने संदेश जारी कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की ईश्वर से प्रार्थना की.
कामना’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर उन्हें लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करे.” पीएम मोदी का यह संदेश सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि तीखी सियासी खींचतान के बावजूद पीएम मोदी का यह कदम उनके राजनीतिक परिपक्वता और शिष्टाचार को दर्शाता है.
पीएम मोदी के अलावा केंद्र सरकार के कई अन्य दिग्गजों ने भी झारखंड के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पोस्ट शेयर कर हेमंत सोरेन के सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की. केंद्रीय नेताओं के इन संदेशों से यह साफ संदेश जाता है कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेदों के बीच भी एक-दूसरे के प्रति सम्मान का भाव बना रहता है.
10 अगस्त 1975 को रामगढ़ के नेमरा गांव में जन्मे हेमंत सोरेन, वरिष्ठ आदिवासी नेता और जेएमएम (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन के बेटे हैं. उनका संसदीय सफर 2009 में राज्यसभा सदस्य के रूप में शुरू हुआ था. 2010 में उपमुख्यमंत्री और फिर 2013 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने वाले सोरेन ने राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाई.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…