देश

‘हैव ए वंडरफुल विशु’, पीएम मोदी ने मलयालम नववर्ष पर केरलवासियों को दीं मधुर शुभकामनाएं

PM Modi Vishu Wishes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के प्रमुख त्योहार और मलयालम नववर्ष ‘विशु’ (Vishu) के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों और विशेषकर मलयाली समुदाय को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं. अपने आधिकारिक ‘एक्स’ (X) अकाउंट पर उन्होंने एक आत्मीय संदेश साझा करते हुए लिखा – “विशु की बहुत-बहुत शुभकामनाएं”

विशु कानी की आध्यात्मिक सुंदरता

साथ में दो सुंदर ग्राफिक्स साझा किए गए. पहले ग्राफिक में अंग्रेजी में संदेश है – “Greetings on the auspicious occasion of Vishu!” प्रधानमंत्री ने इसमें कहा कि यह त्योहार आशा, खुशी, सकारात्मकता और कृतज्ञता का प्रतीक है. नए वर्ष में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की गई है. दूसरे ग्राफिक में पूरी शुभकामना मलयालम भाषा में लिखी गई है.

दोनों पोस्टर्स पर विशु कानी के पारंपरिक तत्व – फूल, फल, दर्पण, नारियल, चावल की थाली, दीपक, अगरबत्ती, स्वर्ण आभूषण और भगवान विष्णु की छवि – अत्यंत आकर्षक ढंग से सजाए गए हैं.

विशु: नई आशाओं और फसल का त्योहार

विशु केरल का प्रमुख त्योहार है, जो मेदम महीने के पहले दिन मनाया जाता है. इस दिन लोग ‘विशु कानी’ तैयार करते हैं – एक विशेष सजावट जिसमें सकारात्मक चीजें रखी जाती हैं, जिसे सुबह सबसे पहले देखा जाता है. मान्यता है कि विशु कानी देखने से पूरे वर्ष सुख-समृद्धि मिलती है. केरलवासी नए कपड़े पहनते हैं, मंदिर जाते हैं, सद्या (पारंपरिक भोजन) बनाते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं.

केरल की धरोहर को राष्ट्रीय पटल पर चमक

प्रधानमंत्री मोदी की यह शुभकामना केरल की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर चमकाती है. भारत की सांस्कृतिक एकता की मजबूती इसी में है कि हर राज्य का त्योहार पूरे देश का त्योहार बन जाए. पीएम मोदी अक्सर विभिन्न राज्यों के त्योहारों पर शुभकामनाएं देकर इस भावना को मजबूत करते रहे हैं.

ये भी पढ़ें: सांस्कृति और समृद्धि का संगम: रोंगाली बिहू पर प्रधानमंत्री मोदी का असमिया समुदाय को खास संदेश

एक्स पर पोस्ट को व्यापक प्रतिक्रिया मिली. केरल के लोग और मलयाली समुदाय के सदस्यों ने आभार व्यक्त किया. कई ने लिखा कि मोदी जी की शुभकामनाएं त्योहार की खुशी को दोगुना कर रही हैं. विशु न केवल फसल का त्योहार है बल्कि भगवान विष्णु की कृपा और नई आशाओं का भी प्रतीक है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

15 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

23 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

56 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

2 hours ago