देश

‘प्रगति और सुख-समृद्धि का हो नया सवेरा’, अमित शाह ने असम को दी रोंगाली बिहू की बधाई

Amit Shah Bihu Greetings: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के प्रमुख त्योहार ‘बोहाग बिहू’ (Bohag Bihu) के अवसर पर असम के भाई-बहनों को शुभकामनाएं दी हैं. एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, “बोहाग बिहू के शुभ अवसर पर असम के हमारे भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं. नई शुरुआत का यह उत्सव आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, और आप सभी के लिए प्रगति के एक नए वर्ष का सूत्रपात करे.

बिहू की जीवंतता को दर्शाते वीडियो संदेश

पोस्ट के साथ एक आकर्षक वीडियो साझा किया गया है. इसमें अमित शाह असमिया भाषा में भी शुभकामना देते हैं – “मैं आप सभी को बोहाग बिहू की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ देना चाहूँगा।.” उन्होंने नए वर्ष में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और प्रगति की कामना की.’

बोहाग बिहू: असम की लोक संस्कृति का महोत्सव

बोहाग बिहू या रोंगाली बिहू असम का सबसे बड़ा त्योहार है, जो वसंत ऋतु और नई फसल का स्वागत करता है. असमिया लोग ढोल-पीपा की धुन पर नाचते-गाते हैं, गामोसा का आदान-प्रदान करते हैं और पारंपरिक पकवान बनाते हैं. यह त्योहार सामुदायिक सद्भाव, प्रकृति से जुड़ाव और सांस्कृतिक गौरव को दर्शाता है. अमित शाह का संदेश असम की इस जीवंत परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देता है.

उत्तर-पूर्व की संस्कृति को राष्ट्रीय पटल पर जगह

अमित शाह की शुभकामना ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियान की भावना को मजबूत करती है. एक्स पर पोस्ट को सैकड़ों प्रतिक्रियाएं मिलीं. कई असमिया यूजर्स ने धन्यवाद दिया. एक ने लिखा, “रोंगाली बिहू की भावना आपके जीवन को ऊर्जा और आनंद से भर दे.” यह संदेश उत्तर-पूर्वी राज्यों में सांस्कृतिक एकता बढ़ाने का माध्यम है.

ये भी पढ़ें: सांस्कृति और समृद्धि का संगम: रोंगाली बिहू पर प्रधानमंत्री मोदी का असमिया समुदाय को खास संदेश

प्रगति और समृद्धि का संदेश

अमित शाह ने बिहू को “नई शुरुआत का उत्सव” बताते हुए प्रगति का आह्वान किया. असम की लोक नृत्य, संगीत और फसलों की समृद्धि का जिक्र करते हुए उन्होंने सभी के लिए सुख-स्वास्थ्य की कामना की. पोस्ट पर यूजर्स ने उत्साह दिखाया. कुछ ने लिखा, “Happy Bohag Bihu”. भारत की एकता इसी विविधता में है. अमित शाह का यह संदेश असमवासियों के लिए प्रेरणादायक है और पूरे देश को सांस्कृतिक सद्भाव की याद दिलाता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

6 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

11 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

18 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

48 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

56 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

1 hour ago