देश

शरद पवार के 85वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- लंबे और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं

शुक्रवार यानी आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार का जन्मदिन है. उनके जन्मदिन के अवसर पर PM Modi ने अपने सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म से उन्हें शुभकामनाएं दी. साथ ही उनके लंबे आयु और स्वास्थ जीवन की कामना की.

लंबे आयु कि की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राज्यसभा सांसद शरद पवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं. उन्हें लंबी और स्वस्थ जिंदगी की शुभकामनाएं.”

वहीं, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लिखा, “महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद शरद पवार को जन्मदिन की बधाई. आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और लोगों की सेवा में लंबी उम्र की कामना करता हूं.”

अन्य नेताओं की शुभकामनाएं:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लिखा, “सीनियर लीडर शरद पवार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! आपकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना करता हूं!”

भाजाप लोकसभा सांसद दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “शरद पवार को उनके 85वें जन्मदिन पर बधाई दी. भारतीय राजनीति के एक अनुभवी नेता, जब मैंने राजनीति में कदम रखा तो उन्होंने मुझे बहुत सपोर्ट किया. मैं कामना करता हूं कि वे हमारी मातृभूमि की सेवा में और भी कई साल बिताएं.”

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा नाम

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ी हस्ती शरद पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के संस्थापक हैं. 84 साल के इस नेता का करियर लंबा और उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जिसमें बड़ी उपलब्धियां और विवाद दोनों शामिल हैं. अपनी पूरी राजनीतिक यात्रा के दौरान, पवार ने केंद्रीय राजनीति के साथ-साथ महाराष्ट्र की कृषि नीतियों और सहकारी क्षेत्र को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

पवार ने 1999 में कांग्रेस से अलग होने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की स्थापना की. यह अलगाव सोनिया गांधी के विदेशी मूल और प्रधानमंत्री पद के लिए उनकी संभावित उम्मीदवारी पर उनके मतभेद के कारण हुआ था.

इसके बाद, पवार ने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में जोरदार राजनीतिक वापसी की. उन्होंने एनसीपी को एक अहम पार्टी के तौर पर फिर से स्थापित किया और पार्टी को ज्यादा सीटें दिलाने में मदद की.

ये भी पढ़ें: ‘उनकी मुस्कान, हमारी ताकत’, दिव्यांग बच्चों से मिले गौतम अदाणी तो भावुक हुईं प्रीति अदाणी; जानें क्या कुछ लिखा?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

5 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

7 hours ago