देश

पीएम मोदी ने जीता फुटबॉल फैंस का दिल, स्पेनिश फुटबॉल को लेकर कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने वडोदरा में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड परिसर में सी-295 विमान निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने स्पैनिश फुटबॉल का भी जिक्र किया.

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान कहा, “स्पेन की फुटबॉल को भारत में काफी पसंद किया जाता है. कल रियल मैड्रिड और बार्सिलोना के बीच मैच हुआ और इस पर भारत में भी चर्चा हुई. बार्सिलोना की शानदार जीत यहां भी चर्चा का विषय रही. मैं आपको यह भी बता सकता हूं कि भारत में दोनों क्लबों के प्रशंसकों के बीच उतनी ही हंसी-मजाक हुई, जितनी स्पेन में होती.”

टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के साथ मिलकर वडोदरा में टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया, जो विमान क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ पहल के लिए एक प्रमुख मील का पत्थर साबित होगा.

दोनों नेताओं ने सी 295 सैन्य विमान के लिए फाइनल असेंबली लाइन (एफएएल) प्लांट का अनावरण किया, जिसे टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स ने एयरबस स्पेन के सहयोग से विकसित किया है. बार्सिलोना के लिए हाल ही में एल क्लासिको में जीत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी. क्लब हांसी फ्लिक के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन कर रहा है.

पहले हाफ में संघर्षपूर्ण प्रदर्शन के बाद रॉबर्ट लेवांडोव्स्की के दो गोलों के साथ तेजी से जीत की राह खुली, जिसके बाद लैमिन यामल ने गोल किए, जो क्लासिको के इतिहास में सबसे कम उम्र के गोल स्कोरर बन गए.

यह भी पढ़ें- Maharashtra Election: बीजेपी ने जारी की 25 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

रॉबर्त लेवानदॉस्की के दो गोल की मदद से बार्सिलोना ने ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी रियल मैड्रिड पर 4-0 की एकतरफा जीत दर्ज की. इस हार के साथ मैड्रिड का ला लीगा में 42 मैच का अजेय अभियान भी थम गया. टीम 2017-18 में बनाए बार्सिलोना के रिकॉर्ड से एक मैच पीछे रह गई.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

बच गए राहुल गांधी! सुप्रीम कोर्ट से राहत, अब हाईकोर्ट में क्या होगा?

Rahul Gandhi Supreme Court relief: आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

48 minutes ago

अमेरिका ने फिर दिखाया आक्रामक रुख, भारत पर 25% टैरिफ की तैयारी, G20 से पहले बढ़ सकता है व्यापारिक तनाव

Trump Tariff Plan: ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का…

1 hour ago

पासपोर्ट विवाद में घिरे CJP नेता सौरव दास, जन्मस्थान को लेकर ED नहीं बल्कि पासपोर्ट कार्यालय ने मांगा जवाब

CJP के सह-संयोजक सौरव दास को चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने जन्मस्थान से जुड़ी…

1 hour ago

राम-सीता विवाह की तिथी विवाह पंचमी, फिर क्यों नहीं होती इस दिन शादी?

पंचांग के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था.…

2 hours ago