Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Maharashtra Election: बीजेपी ने जारी की 25 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. चुनाव-प्रचार से लेकर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा पार्टियां कर रही हैं.

BJP District Presidents 2025

सांकेतिक तस्वीर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. चुनाव-प्रचार से लेकर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा पार्टियां कर रही हैं. इसी कड़ी में बीजेपी ने 25 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. अब तक कुल 146 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जा चुका है. भाजपा ने मूर्तिजापुर से हरीश मारितोअप्पा पिंपले को टिकट दिया है, वहीं कारंजा सीट से सई प्रकाश डहाके को मैदान में उतारा है.

महायुति गठबंधन ने अब तक 288 सीटों में से 260 पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. 28 सीटों पर अभी प्रत्याशी उतारे जाने बाकी हैं. बता दें कि महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल हैं. बीजेपी के 146 उम्मीदवारों के अलावा शिवसेना ने अब तक 65 और एनसीपी ने 49 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital