सांकेतिक तस्वीर
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. चुनाव-प्रचार से लेकर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा पार्टियां कर रही हैं. इसी कड़ी में बीजेपी ने 25 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. अब तक कुल 146 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जा चुका है. भाजपा ने मूर्तिजापुर से हरीश मारितोअप्पा पिंपले को टिकट दिया है, वहीं कारंजा सीट से सई प्रकाश डहाके को मैदान में उतारा है.
महायुति गठबंधन ने अब तक 288 सीटों में से 260 पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. 28 सीटों पर अभी प्रत्याशी उतारे जाने बाकी हैं. बता दें कि महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल हैं. बीजेपी के 146 उम्मीदवारों के अलावा शिवसेना ने अब तक 65 और एनसीपी ने 49 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…