देश

देशभर में मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन,लेकिन इस बार मां से नहीं मिल पाए

नई दिल्ली-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है. आज वह 72 साल के हो गए. इस मौके पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है. देश-विदेश से शुभकामना संदेश आ रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पीएम मेदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीतों को छोड़ दिया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. दशकों बाद भारत की धरती पर चीते लौटे हैं. आपको बता दें कि बीजेपी इस मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है. प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शनिवार को 15 दिवसीय रक्तदान अभियान की शुरुआत हुई.

जन्मदिन पर मां से दूर रहना पड़ा

ऐसा शायद पहली बार है कि जब प्रधानमंत्री जन्मदिन पर अपनी मां का आशीर्वाद नहीं ले पाए. उन्होंने कहा कि, ‘अगर मेरे जन्मदिन पर कोई कार्यक्रम नहीं रहता तो मैं अपनी मां का पास जाता, उनके चरण छू करके आशीर्वाद लेता. आज मैं अपनी मां के पास नहीं जा सका लेकिन आज जब मेरी मां देखेगी कि मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल श्योपुर की लाखों माताएं मुझे आशीर्वाद दे रही हैं, तो उनको जरूर संतोष होगा.

प्रधानमंत्री को मिले उपहारों की नीलामी शुरू

मूर्तिकार अरुण योगीराज की ओर से बनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमूर्ति और राष्ट्रमंडल खेलों के विजेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किए गए उपहारों सहित तकरीबन 1,200 से ज्यादा उपहारों की नीलामी शनिवार को शुरू हो गई. ये नीलामी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शनिवार सुबह शुरू हुई.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, बीजेपी के करोड़ों कार्यकर्ताओं ने तय किया कि सेवा पखवाड़ा के रूप में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाएंगे. हमारे लाखों कार्यकर्ता रिकॉर्ड बनाते हुए रक्तदान कर रहे हैं।बीजेपी सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं है, पार्टी का उद्देश्य सेवा है ‘

शाह ने की दीर्घायु की कामना

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और हम सभी के प्रेरणास्त्रोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और उनकी लंबी आयु की कामना करता हूं. मोदी जी ने अपनी भारत प्रथम की सोच और गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है.’

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

28 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

28 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

45 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

59 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago