घर से लापता बच्चे ने पुुलिस को बताया जा रहा हूंं पीएम मोदी से मिलने
नई दिल्ली – राजधानी दिल्ली में लापता हुए 14 साल के बच्चे का पता लगा लिया है .ये बच्चा बिना बताए घर से चला गया था. बच्चे ने पुलिस को बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने जा रहा है. पुलिस अधिकारी चंदन चौधरी ने कहा कि रविवार रात नौ बजे अंबेडकर नगर थाने में पुष्पा भवन के पास एक बच्चे के मिलने की पीसीआर कॉल आई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे से पूछताछ की तो बच्चा अपने नाम के अलावा अपने माता-पिता का नाम नहीं बता पा रहा था.
डीसीपी ने इस मामले में बताया कि “वह मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा था. बच्चे से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने जा रहा है.पुलिस ने दक्षिणपुरी इलाके में पूछताछ की और बच्चे के माता-पिता का पता लगा लिया. पूछताछ के दौरान बच्चे के पिता ने बताया कि उसका बेटा दिमागी रूप से कमजोर है. बीमारी के कारण उसका दो बार ऑपरेशन हो चुका है.
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “बच्चा रविवार शाम को लापता हो गया था. और यहां तक कि माता-पिता भी उसका पता लगाने की कोशिश कर रहे थे.
-आईएएनएस
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…
सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…