देश

PM Modi का जन्मदिन बना राष्ट्र गौरव का संदेश, आतंकवाद पर सख्त तेवर और टेक्सटाइल पार्क की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने अपने 75वें जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के धार में देशवासियों को संबोधित करते हुए कई संदेश दिए. उन्होंने आतंकवाद, राष्ट्र सुरक्षा, ऐतिहासिक विरासत और औद्योगिक पर खुलकर बात की.

पीएम मोदी ने संबोधन में क्या कहा?

अपने भाषण में पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था लेकिन हमने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए उनके ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया. उन्होंने यह भी कहा कि महर्षि दधिचि का त्याग हमें मनावता की सेवा संकल्प देता है और महाराज भोज का शौर्य राष्ट्र गौरव की रक्षा के लिए प्रेरणा देता है.

पाकिस्तान को दो टूक

पाकिस्तान की परमाणु धमकी पर तीखा जवाब देते हुए पीएम मोदी (PM Modi) बोले,

“ये नया भारत है जो किसी की धमकियों से डरता नहीं है, ये घर में घुसकर मारता है. उन्होंने सरदार पटेल की इच्छा शक्ति को याद करते हुए कहा कि हैदराबाद को अत्याचारों से मुक्त कराना भारत की बड़ी उपलब्धि थी जिसे अब हमारी सरकार ने अमर बना दिया है.

इंटीग्रेटेड पार्क का शिलान्यास

इस मौके पर पीएम मोदी (PM Modi) ने देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास भी किया. उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती पर यह औद्योगिक शुरुआत टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नई ऊर्जा देगी. इससे किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिलेगा और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.

इसे भी पढ़ें-मोदी है तो मुमकिन है! पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर एक नजर उनकी उन योजनाओं पर, जिन्होंने भारत को बनाया ‘विश्व गुरु’

संबोधन में नारी शक्ति का जिक्र

मोदी ने खास तौर पर नारी शक्ति का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह आयोजन सिर्फ धार के लिए नहीं पूरे देश की माताओं और बहनों के लिए है. उन्होंने टेक्सटाइल पार्क को देश की औद्योगिक क्रांति की दिशा में एक बड़ा कदम बताया.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

46 seconds ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

13 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

22 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

35 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

53 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago