देश

PM Mudra Yojana से आर्थिक रूप से मजबूत हुए नीमकाथाना के लाभार्थी

PM Mudra Yojana: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना छोटे व्यापारियों और गरीबों के लिए बेहद लाभदायक साबित हो रहा है. इस योजना से छोटे व्यापारियों को आसानी से लोन मिल रहा है, जिससे वह अपना व्यापार बढ़ाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहे हैं. राजस्थान के नीमकाथाना के रहने वाले इंद्राज सैनी को पीएम मुद्रा योजना के तहत 10 लाख रुपये का लोन मिला है, जिससे उन्होंने नर्सरी खोली है.

इंद्राज सैनी का नर्सरी कारोबार लगातार बढ़ रहा है और वो खुशहाल जीवन जी रहे हैं. इंद्राज को इस योजना के लिए बगैर गारंटी का लोन मिला है. नर्सरी के काम में हाथ बंटाने वाले इंद्राज के भाई ने इस योजना के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया.

10 लाख के लोन से इंद्राज सैनी ने शुरू की नर्सरी

इंद्राज सैनी ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से मुझे बहुत मदद मिली है. इस योजना का लाभ नहीं मिलता तो मेरी आर्थिक स्थित कमजोर हो जाती और मैं अपने बच्‍चों को अच्‍छी शिक्षा नहीं दे पाता. परिवार के भरण-पोषण में भी परेशानी का सामना करना पड़ता. मैंने 10 लाख रुपये का लोन लेकर अपना कारोबार शुरू किया है.

उन्‍होंने बताया कि कारोबार लगातार बढ़ रहा है और करोड़ों रुपये का बिजनेस हो रहा है. योजना के लिए उन्‍होंने प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है. उन्‍होंने कहा कि जो युवा मेहनत के बल पर आगे बढ़ना चाहते हैं, वह इस योजना का लाभ लेकर जीवन में बदलाव ला सकते हैं.

इंद्राज के भाई श्रवण सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से बहुत सहारा मिला है. गरीब होने की वजह से हम लोगों को कोई भी कारोबार के लिए पैसा नहीं देता था. ऐसे में पीएम मोदी ने गरीबों की सुनी, हमने मुद्रा योजना का लाभ लेते हुए 10 लाख का लोन लिया है. यह लोन कम ब्‍याज दर पर आसानी से मिल गया. इस योजना का लाभ निम्न और मध्‍यम वर्ग के युवा ले रहे हैं और अपने जीवन स्‍तर में सुधार ला रहे हैं. श्रवण ने युवाओं से इस योजना का लाभ लेने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ममता के घास-फूल फ्रीज: दोफाड़ TMC को चुनाव आयोग ने दिए नए नाम और सिंबल, किसे क्या मिला?

EC On TMC New Party Row: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस टीएमसी (TMC) के अंदरूनी…

9 minutes ago

पूर्व CJI बीआर गवई मुंबई यूनिवर्सिटी में करेंगे संबोधित, मानवाधिकार और SDGs पर होगी चर्चा

मुंबई यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ लॉ की ओर से 9वें चीफ जस्टिस एम.सी. चागला मेमोरियल…

30 minutes ago

डूसू चुनाव में हिंसा और काफिलों पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, डीसीपी नॉर्थ से जवाब तलब

दिल्ली हाईकोर्ट ने नॉर्थ कैंपस में डूसू चुनाव प्रचार के दौरान हुई हिंसा पर सख्त…

33 minutes ago

नेपाल से बहकर गोपिया बैराज पहुंचा अज्ञात युवक का शव, सनसनी; पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

Dead Body Found: बहराइच के मोतीपुर स्थित गोपिया बैराज में नेपाल की ओर से बहकर…

44 minutes ago