देश

मोदी है तो मुमकिन है! पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर एक नजर उनकी उन योजनाओं पर, जिन्होंने भारत को बनाया ‘विश्व गुरु’

PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 75 वर्ष के हो गए हैं. उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था. वो बीते 11 वर्षों से देश के प्रधानमंत्री हैं. उन्होंने अपने अब तक के कार्यकाल में देश के आम नागरिकों के जीवन में बदलाव लाने के लिए कई ऐसी योजनाएं लॉन्च की, जिन्होंने देश के आम नागरिकों की जिंदगी को बदल दी. इन योजनाओं में पीएम जनधन योजना से लेकर मुफ्त इलाज की योजनाएं शामिल हैं.

पीएम जनधन योजना

देश में हर व्यक्ति को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने के लिए 28 अगस्त 2014 को पीएम जनधन योजना की शुरुआत की गई थी. इस योजना के तहत शून्य बैलेंस वाले खाते खोले जाते हैं और साथ ही रुपे डेबिट कार्ड दिया जाता है. इसमें खाताधारक को 10,000 रुपए की ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी मिलती है. अब तक पीएम जनधन योजना में 56.38 करोड़ खाते खोले जा चुके हैं.

पीएम सड़क सुरक्षा बीमा योजना

केंद्र सरकार की ओर से इस योजना की शुरुआत 9 मई 2015 को की गई थी. इस योजना के तहत सरकार 18 से 70 वर्ष तक की आयु के लोगों को 2 लाख रुपए तक का बीमा उपलब्ध कराती है. वहीं, आंशिक विकलांगता की स्थिति में एक लाख रुपए तक का कवर मिलता है.

पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना

इस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में 9 मई 2015 को शुरू किया गया था. इसमें 18 से 50 वर्ष तक के व्यक्ति को 2 लाख रुपए का जीवन बीमा कवर दिया जाता है.

पीएम आवास योजना

देश में सभी को पक्का घर देने के उद्देश्य से मोदी सरकार ने 25 जून 2015 को पीएम आवास योजना की शुरुआत की थी. सरकार ने योजना की सफलता को देखते हुए, इसका विस्तार 2029 तक कर दिया.

अटल पेंशन योजना

देश के नागरिकों में सामाजिक सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने 9 मई 2015 को अटल पेंशन योजना की शुरुआत की थी. इसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के लोगों को पेंशन के दायरे में लाना था. इस योजना के अंतर्गत 18 से 40 वर्ष की आयु का कोई भी नागरिक पेंशन खाता खोल सकता हैं और नियमित योगदान देकर वह 60 वर्ष के बाद 1,000 रुपए से लेकर 5,000 रुपए तक की प्रति माह पेंशन नियमित रूप से ले सकते हैं.

पीएम उज्ज्वला योजना

देश में गरीब महिलाओं को चूल्हे के धुएं से राहत देने के लिए, मोदी सरकार ने 1 मई 2016 को पीएम उज्ज्वला योजना शुरू की थी. इसके तहत गरीब परिवारों को सरकार की ओर से फ्री गैस कनेक्शन और सब्सिडी पर एलपीजी सिलेंडर दिए जाते हैं. 1 जुलाई 2025 तक देशभर में करीब 10.33 करोड़ उज्ज्वला कनेक्शन दिए जा चुके हैं.

आयुष्मान भारत योजना

देश में गरीब लोगों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने 23 सितंबर 2018 को आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी. इस योजना में कोई भी गरीब व्यक्ति 5 लाख रुपए का इलाज करा सकता है. वहीं, 11 सितंबर 2024 को इस योजना का विस्तार सभी 70 वर्ष और उससे अधिक की आयु के लिए किया गया, चाहे उनकी आय कितनी भी हो.

पीएम किसान सम्मान निधि योजना

देश में छोटे और सीमांत किसानों को सीधी आर्थिक मदद देने के लिए मोदी ने सरकार ने 24 फरवरी 2019 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी. इसके तहत सरकार तीन अलग-अलग किस्तों में 6,000 रुपए की सालाना मदद किसानों को देती है.

पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना

देश में गरीब लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार ने 26 मार्च 2020 को पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की थी. इस योजना के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को हर महीने 5 किलो मुफ्त अनाज दिया जाता है.

ये भी पढ़ें- जंगलों में खून बह रहा…, माओवादियों की टूट गई कमर! बिना शर्त सरेंडर करने को तैयार

पीएम विश्वकर्मा योजना

देश में कारीगरों और शिल्पकारों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए मोदी सरकार ने 17 सितंबर 2023 को पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत सरकार 41,188 करोड़ रुपए के 4.7 लाख लोन कारीगरों और शिल्पकारों को दे चुकी है.

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना

देश में लोगों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार ने 15 फरवरी 2024 को इस योजना को शुरू किया था. इस योजना के तहत सरकार सोलर पैनल लगवाने पर 78,000 रुपए तक की सब्सिडी देती है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

2 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

4 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

4 minutes ago

महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: कार्यक्रम में शिरकत करेंगे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

55 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

58 minutes ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

58 minutes ago