उत्तर प्रदेश

बरेली का ये मामला पूरा फिल्मी है! साली को ले भागा जीजा तो बदला लेने के लिए जीजा की बहन को भगा ले गया साला

Bareilly Jija Sali Love Story: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के देवरनियां थाना क्षेत्र का कमालूपुर गांव इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है. आम तौर पर छोटे-मोटे पारिवारिक झगड़े गांव की चौपाल तक ही सीमित रहते हैं, लेकिन हाल ही में यहां एक ऐसा मामला सामने आया कि गांव वाले भी कहने लगे, “ये कहानी किसी टीवी सीरियल से कम नहीं.” मामला रिश्तों के अदला-बदली से जुड़ा है, जिसने पूरे इलाके को हक्का-बक्का कर दिया.

जीजा और साली की फरारी

23 अगस्त की बात है. 28 साल के केशव कुमार, जो छह साल से शादीशुदा और दो बच्चों के पिता हैं, अचानक अपने घर से गायब हो गए. साथ में उनके साथ 19 साल की साली कल्पना भी थी. परिजन और गांव वाले उन्हें ढूंढते रहे, लेकिन दोनों “हवा हो चुके थे.” इस घटना ने गांव में हलचल मचा दी और चौपालों में चर्चा का विषय बन गई.

लेकिन यह कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. अगले ही दिन गांव में हैरतअंगेज खबर फैली. केशव के साले रवींद्र ने बदला लेने की ठान ली और फरार हो गए. इस बार उनके साथ थी केशव की बहन. यानी, अब कहानी उलझ गई: जीजा अपनी साली के साथ और साला उसकी बहन के साथ फरार हो चुके थे. पूरे इलाके में यह “रिश्तों का स्वैप ड्रामा” बनकर उभर गया.

ये भी पढ़ें- गोवंश के खिलाफ अपराध पर योगी का चला हंटर, डेढ़ साल में यूपी पुलिस ने 2279 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 19 करोड़ की संपत्ति की जब्त

पुलिस और परिवार के बीच समझौता

घबराए परिवार नवाबगंज थाने पहुंचे. पुलिस ने गंभीरता से मामला दर्ज किया और दोनों कपल की खोज शुरू की. दो दिनों की तलाश के बाद 14 और 15 सितंबर को पुलिस ने उन्हें सुरक्षित थाने लाया. थाने में पंचायत जैसा माहौल बना. दोनों परिवारों, पुलिस और गांव के बुजुर्गों की बातचीत के बाद मामला सुलझा लिया गया. न तो कोई मुकदमा दर्ज हुआ, न किसी तरह की कार्रवाई की गई. दोनों कपल को उनकी मर्जी से जीने दिया गया.

हालांकि मामला थाने तक सीमित रहा, लेकिन गांव में यह किस्सा चर्चा का सबसे बड़ा मुद्दा बन गया. लोग इसे मजाकिया अंदाज में “बरेली में सास-बहू नहीं, जीजा-साली का नया सीजन” कहकर याद कर रहे हैं. कहानी चाहे जितनी फिल्मी लगे, लेकिन इसने गांव में रिश्तों की परिभाषा को नए अंदाज में पेश किया है और लोगों के बीच हंसी-ठिठोली का विषय बना हुआ है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

अर्श से फर्श पर आए सोने-चांदी के भाव…! 2750 रुपये टूटा गोल्ड तो चांदी में भी बड़ी गिरावट

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. सोना 2,750…

7 minutes ago

धुआं-धुआं होगा दाऊद का गुरूर, मुंबई वाले घर पर चलेगा BMC का बुलडोजर

Dawood Ibrahim House Demolition: मुंबई के भिंडी बाजार में दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर को…

23 minutes ago

‘पश्मीना शॉल से लेकर कश्मीरी कालीन तक…’, पीएम मोदी ने मनीला में विश्व नेताओं को दिए अनोखे उपहार, जानें सबकी खासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप समेत 14 देशों के…

1 hour ago

कुलगाम एनकाउंटर में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, मस्जिद में छिपा था CRPF हमले का मास्टरमाइंड

Latif Bhat Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर कमांडर…

2 hours ago

कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, लतीफ भट को घेरा; पुलिस ने सरेंडर करने को कहा

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फिर…

2 hours ago