प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी कि 10 मार्च को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ दौरे पर हैं. यहां से पीएम मोदी ने देश को हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देशवासियों को दी. इस दौरान पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देश के 12 हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का लोकार्पण व तीन एयरपोर्ट पर नये टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी. प्रधानमंत्री देश भर में 9800 करोड़ रुपये से अधिक की 15 हवाई अड्डा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान जनसभा को भी संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “आज आजमगढ़ का सितारा चमक रहा है. एक जमाना था जब दिल्ली से कार्यक्रम होता था और देश के अलग-अलग जगहों से लोग जुड़ते थे. आज आजमगढ़ में कार्यक्रम हो रहा है और देश के अलग-अलग जगहों से लोग जुड़े हैं.”
पीएम मोदी ने आगे कहा कि “आज केवल आजमगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ यहां से हो रहा है. जिस आजमगढ़ को देश के पिछड़े इलाकों में गिनते थे, आज वही देश के लिए विकास का नया अध्याय लिख रहा है. आज आजमगढ़ से कई राज्यों में करीब 34 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है.”
उन्होंने कहा, “2024 में किए जा रहे शिलान्यासों को कोई चुनाव के चश्मे से न देखे, ये विकास के लिए मेरी अनंत यात्रा का परिणाम है. मैं 2047 तक, देश को विकसित भारत बनाने के लिए तेज गति से दौड़ रहा हूं और देश को तेज गति से दौड़ा रहा हूं.”
पीएम ने कहा, “आपका ये प्यार और आजमगढ़ का ये विकास… जातिवाद, परिवारवाद और वोटबैंक के भरोसे बैठे इंडी गठबंधन की नींद उड़ा रहा है. पूर्वांचल ने दशकों तक जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति देखी है और पिछले 10 वर्षों से ये क्षेत्र विकास की राजनीति भी देख रहा है. यहां के लोगों ने माफियाराज और कट्टरपंथ के खतरों को भी देखा है और अब यहां की जनता कानून का राज भी देख रही है.”
-भारत एक्सप्रेस
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…