देश

बीजेपी को हरियाणा में बड़ा झटका, सांसद बृजेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा, IAS की नौकरी छोड़कर पॉलिटिक्स में रखा था कदम

Brijendra Singh Resigned: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है, ऐसे में उससे पहले सियासी पार्टियां दूसरे दलों में सेंध लगाने के साथ ही अपनी जोड़-तोड़ की रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं. एक तरफ बीजेपी पूरे देश में एनडीए का कुनबा बढ़ाने में जुटी हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है. हिसार सीट से बीजेपी सांसद बृजेंद्र सिंह बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए.

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

बृजेंद्र सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की. जिसमें उन्होंने लिखा कि “मैं राजनीतिक कारणों से बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं. पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह का आभार, जिन्होंने मुझे जनता की सेवा करने का अवसर दिया.”

इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में शामिल

बृजेंद्र सिंह ने बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने पहुंचे. जहां पर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए.

IAS की नौकरी छोड़कर राजनीति में उतरे

बता दें कि हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी क्लीन स्वीप करते हुए 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी. हिसार से बीजेपी ने बृजेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था. जहां उन्होंने एक बड़ी जीत दर्ज कर संसद पहुंचे थे. बृजेंद्र सिंह ने 3 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी. बृजेंद्र सिंह 2019 चुनाव से पहले आईएएस के पद से इस्तीफा देकर राजनीति में कदम रखा था.

यह भी पढ़ें- “आजमगढ़ देश के लिए विकास का नया अध्याय लिख रहा”, पीएम मोदी बोले- शिलान्यासों को कोई चुनाव के चश्मे से न देखे

पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे हैं बृजेंद्र सिंह

बृजेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं. बीरेंद्र सिंह 2022 तक राज्यसभा सदस्य रहे. वह पांच बार 1977, 1982, 1994, 1996 और 2005 में उचाना से विधायक चुने गए और तीन बार प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हैं. बीरेंद्र सिंह 1984 में हिसार लोकसभा क्षेत्र से ओमप्रकाश चौटाला को हराकर सांसद बने थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

4 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

8 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

9 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

9 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

10 hours ago