प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद से कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, सीएम भूपेन्द्र पटेल और राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल भी मौजूद रहे. वहीं इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “700 से ज्यादा स्थानों पर लाखों लोग इस कार्यक्रम में जुड़े हैं. विकसित भारत के लिए हो रहे नव निर्माण का लगातार विस्तार हो रहा है. इस 2024 में अब तक 11 लाख करोड़ रुपए से ज़्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हो चुका है. आज रेलवे के 85,000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है.”
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को अहमदाबाद से देश भर में 10 हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. वहीं रेलवे के बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और पेट्रोकेमिकल्स क्षेत्र को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के लिए, प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में डीएफसी के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर का दौरा किया और 1,06,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेलवे और पेट्रोकेमिकल्स परियोजनाओं की आधारशिला रखी और समर्पित किया.
इसे भी पढ़ें: TMC सांसद महुआ मोइत्रा की सदस्यता रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिका पर लोकसभा सचिवालय ने दाखिल किया जवाब, जानें क्या कहा
इन रूट पर चलेगी वंदे भारत
पीएम मोदी ने अहमदाबाद -मुंबई सेंट्रल, सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम, विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु, रांची-वाराणसी, खजुराहो- दिल्ली (निजामुद्दीन), मैसूरु-डॉ एमजीआर सेंट्रल (चेन्नई), पटना-लखनऊ, न्यू जलपाईगुड़ी-पटना, पुरी-विशाखापत्तनम, लखनऊ-देहरादून, कलबुर्गी-सर एम के बीच दस नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई.
मोदी की गारंटी
इस मौके पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं देश को यह गारंटी दे रहा हूं कि अगले पांच साल में आप भारतीय रेल का ऐसा काया कल्प होते देखेंगे कि आपने इसकी कल्पना भी नहीं की होगी. 10 साल का काम अभी तो ट्रेलर है, मुझे तो और आगे जाना है.” वहीं पीएम ने आगे कहा कि, “दशकों से मांग थी की माल गाड़ियों के लिए अलग ट्रैक होने चाहिए, लेकिन कांग्रेस के राज में यह प्रोजेक्ट लटकता, भटकता और अटकता रहा.”
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में 8 साल की बच्ची से कथित मारपीट और…
Utkarsh Srivastava UPSC Success Story: ग्रेजुएशन में 49% अंक, PCS में कई असफलताएं और ब्रेकअप…
UP News: गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुर्सी को लेकर विवाद के बाद…
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का…
Premanand Ashram Controversy: प्रेमानंद महाराज और केलिकुंज आश्रम को लेकर फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…