देश

झारखंड में कांग्रेस की महिला विधायक के कई ठिकानों पर ED की रेड से मचा हड़कंप, तलाशी जारी

ED Raid In Jharkhand: केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा झारखंड में एक बड़ी कार्रवाई की गई है. जांच एजेंसी द्वारा कांग्रेस पार्टी से महिला विधायक अम्बा प्रसाद के आवास सहित अन्य लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई जारी है और उनसे जुड़े रांची स्थित आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी ले रही है. हजारीबाग में भी तलाशी ली जा रही है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम ने झारखंड की राजधानी रांची के साथ ही हजारीबाग में छापेमारी की है. रांची के तीन लोकेशन और हजारीबाग के कई लोकेशनों पर ईडी की टीम की तलाशी जारी है. खबरों के मुताबिक, मंगलवार की सुबह ही ईडी की टीम ने कांग्रेस की महिला विधायक अंबा प्रसाद के रांची स्थित आवास पर भी छापेमारी की है और इसी के बाद से ईडी के अधिकारी कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के रांची स्थित आवास की तलाशी कर रहे हैं. मंगलवार की सुबह-सुबह ही रांची में ईडी का छापा पड़ने से हड़कंप मचा हुआ है.

ये भी पढ़ें-पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित चार राज्यों में खालिस्तान गैंगस्टर लिंक मामले में NIA कर रही छापेमारी

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, टीम में ईडी के चार अधिकारी शामिल हैं.  तो वहीं खबर सामने आ रही है कि, महिला विधायक के रांची के तीन अलग-अलग लोकेशनों पर भी ईडी की छापेमारी चल रही है. रांची के साथ ही हजारीबाग से बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के घर के साथ ही उनके कई रिश्तेदारों के घर पर भी ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है. वहीं इस मामले में विस्तृत जानकारी को लेकर अभी प्रतीक्षा की जा रही है.

17 लोगों के ठिकानों पर जारी है छापेमारी

ताजा जानकारी सामने आ रही है कि, ईडी की टीम बड़कागांव विधायक के साथ ही शशि भूषण सिंह सहित कुल 17 लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, ये कार्रवाई जमीन और बालू कारोबार में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की जा रही है. अब तक सामने आई सूचना के मुताबिक, ये सभी लोग विधायक अंबा प्रसाद के रिश्तेदार और करीबी बताए जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, कथित अवैध बालू खनन, जबरन वसूली और कुछ अन्य अपराधों से संबंधित कई प्राथमिकताओं के आधार पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत ईडी की ओर से ये कार्रवाई कर रही है.

सबसे कम उम्र की विधायक हैं अंबा प्रसाद

बता दें कि अंबा प्रसाद झारखंड विधानसभा में सबसे कम उम्र की विधायक हैं और वह पूर्व मंत्री योगेंद्र महतो की बेटी हैं. उनकी मां निर्मला देवी भी बड़कागांव की पूर्व विधायक रह चुकी हैं. सूत्रों की मानें तो जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, उनमें एक राज्य सरकार का एक सर्किल ऑफिसर भी शामिल हैं.

अंबा प्रसाद ने भाजपा के कद्दावर नेता से की थी मुलाकात

हाल ही में अंबा प्रसाद ने भाजपा के पूर्व कद्दावर नेता यशवंत सिन्हा से मुलाकात की थी. इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आ सकी थी कि वह किस वजह से यशवंत सिन्हा से मिलीं लेकिन ये खबर जरूर सामने आ रही है कि अंबा प्रसाद हजारीबाग सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में लड़ने की तैयारी में जुटी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर जेपीसी की बैठक को लेकर पूर्व जजों ने उठाए सवाल; न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर जताई चिंता

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…

23 minutes ago

‘कोलकाता में सजेगा प्रवासी भारतीयों का महाकुंभ…’, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

महात्मा गांधी के स्वदेश लौटने की याद में मनाए जाने वाले 'प्रवासी भारतीय दिवस' (PBD)…

30 minutes ago

लूडो ने ली जान: लखनऊ में खेल के दौरान हुआ विवाद, 4 साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

Lucknow Ludo Dispute Murder: लखनऊ के अलीगंज में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद में…

47 minutes ago

मैदान पर विराट कोहली का डांस देख हंस पड़े जडेजा, हुआ VIRAL; यशस्वी को भी सिखाए डांस स्टेप्स

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान विराट कोहली…

49 minutes ago

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए बड़ा अलर्ट! HSBC ने दी चेतावनी, जानिए कब गिरेंगे भारतीय बाजार में दाम

Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…

1 hour ago