देश

“हम अपने संबंधों की 60वीं वर्षगांठ मना रहे हैं”, प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की. इस दौरान पीएम मोदी और प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की उपस्थिति में भारत और सिंगापुर के बीच समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए.

PM Narendra Modi क्या कहा?

पीएम मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा, “प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की ये यात्रा विशेष है, क्योंकि इस वर्ष हम अपने संबंधों की 60वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में सिंगापुर हमारा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है. सिंगापुर से भारत में बड़े स्तर पर निवेश हुआ है. हमारे रक्षा संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं. आज हमने अपनी पार्टनरशिप के भविष्य के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया है.”

पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने आगे कहा, “हमने निर्णय लिया है कि आपसी व्यापार को गति देने के लिए द्विपक्षीय कॉम्प्रेहेन्सिव इकोनॉमिक कोऑपरेशन एग्रीमेंट और आसियान के हमारे फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का समयबद्ध तरीके रिव्यू किया जाएगा.”

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने तो गजब की तेजी दिखाई! दिवाली का वादा करके नवरात्रि में ही भर दी जनता की जेब, जानिए कैसे?

उन्होंने आगे कहा, “आज हमने अपनी साझेदारी के भविष्य के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया है. हमारा सहयोग केवल पारंपरिक क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहेगा. बदलते समय के साथ उन्नत विनिर्माण, हरित नौवहन, कौशल विकास, नागरिक, परमाणु और शहरी जल प्रबंधन जैसे क्षेत्र भी हमारे सहयोग का केंद्र बिंदु बनेंगे.”

“अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे”

वहीं पीएम लॉरेंस वोंग ने कहा, “हम अंतरिक्ष जैसे अग्रणी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएंगे. अब तक भारत द्वारा सिंगापुर निर्मित 20 से ज़्यादा उपग्रह प्रक्षेपित किए जा चुके हैं. अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए हुए समझौता ज्ञापन के माध्यम से, हम इस साझेदारी को व्यापक बनाएंगे और साथ मिलकर जो हासिल कर सकते हैं उसकी सीमाओं को आगे बढ़ाएंगे. अंत में, प्रधानमंत्री मोदी और मैंने इस बात पर ज़ोर दिया कि लोगों के बीच आपसी संबंध हमारे संबंधों की नींव हैं. हम नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में घनिष्ठ सहयोग सहित आदान-प्रदान बढ़ाने पर सहमत हुए.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

10 seconds ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

13 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

28 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

29 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

1 hour ago