देश

PM Narendra Modi In Varanasi: “चुनौती चाहे कितनी बड़ी हो निकलता है रास्ता”, विश्व टीबी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

PM Narendra Modi Varanasi visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हैं. यहां पीएम मोदी विश्व टीबी दिवस पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इसके बाद प्रधानमंत्री वाराणसी के कैंट से लेकर गोदौलिया तक बनने वाले रोप-वे का शुभारंभ भी करेंगे. जानकारों की माने तो यह देश का पहला सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट रोप-वे है. जब ये बनकर तैयार हो जाएगा तो कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया चौराहे तक का सफर किया जा सकता है. वहीं, पहले चरण के बाद रोप-वे का विस्तार भी किया जाएगा है. जिसके बाद काशी विश्ननाथ मंदिर और दशाश्वमेघ घाट तक की यात्रा इसके जरिए की जा सकती है.

हजारों वर्षों से मानवता के प्रयासों की साक्षी है काशी- PM मोदी

काशी में विश्व टीबी दिवस पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, मेरे लिए ये बहुत खुशी के बात है कि ‘वन वर्ल्ड टीबी समिट’ काशी में हो रही है. सौभाग्य से मैं काशी का सांसद भी हूं. काशी नगरी शाश्वत धरा है जो हजारों वर्षों से मानवता के प्रयासों और परिश्रम की साक्षी रही है.

इसके अलावा पीएम ने कहा कि काशी इस बात की गवाही देती है कि चुनौती चाहे कितनी ही बड़ी क्यों ना हो, जब सबका प्रयास होता है, तो नया रास्ता भी निकलता है. मुझे विश्वास है, TB जैसी बीमारी के खिलाफ हमारे वैश्विक संकल्प को काशी एक नई ऊर्जा देगी. एक देश के तौर पर भारत की विचारधारा का प्रतिबिंब ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ यानी- ‘Whole world is one family’ की भावना में झलकता है. ये प्राचीन विचार आज आधुनिक विश्व को integrated vision दे रहा है, integrated solutions दे रहा है.

इसलिए ही प्रेसिडेंट के तौर पर भारत ने G-20 समिट की भी थीम रखी है- ‘One world, one family, one future’! ये थीम एक परिवार के रूप में पूरे विश्व के साझा भविष्य का संकल्प है.

टीबी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई का एक नया मॉडल

कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद से भारत ने जिस नई सोच और अप्रोच के साथ टीबी के खिलाफ काम करना शुरू किया, वो वाकई अभूतपूर्व है. भारत के ये प्रयास पूरे विश्व को इसलिए भी जानने चाहिए क्योंकि ये टीबी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई का एक नया मॉडल है.

बीते 9 वर्षों में भारत ने टीबी के खिलाफ लड़ाई में अनेक मोर्चो पर एक साथ काम किया है. जैसे, जनभागीदारी, पोषण के लिए विशेष अभियान, इलाज के लिए नई रणनीति, तकनीकी का भरपूर इस्तेमाल और अच्छी हेल्थ को बढ़ावा देने वाले फिट इंडिया, खेलो इंडिया और योग जैसे अभियान.

इसे भी पढ़ें: UP Politics: 2024 की सियासी बिसात, मुसलमानों पर दाव? मदरसों में पढ़ाई जाएंगी PM मोदी के ‘मन की बात’, क्या मानेंगे यूपी के मुसलमान?

10 लाख TB मरीजों को देश के सामान्य नागरिकों ने लिया है गोद

कार्यक्रम में आगे बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि TB के खिलाफ लड़ाई में भारत ने जो बहुत बड़ा काम किया है, वो है- People’s Participation, जनभागीदारी. हमने ‘TB मुक्त भारत’ के अभियान से जुड़ने के लिए देश के लोगों से ‘नि-क्षय मित्र’ बनने का आह्वान किया था. इस अभियान के बाद करीब-करीब 10 लाख TB मरीजों को देश के सामान्य नागरिकों ने Adopt किया है, गोद लिया है.

कोई भी TB मरीज इलाज से छूटे नहीं, इसके लिए हमने नई रणनीति पर काम किया. TB के मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए, उनके ट्रीटमेंट के लिए, हमने उन्हें आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा है. TB की मुफ्त जांच के लिए हमने देशभर में लैब्स की संख्या बढ़ाई है.

Rohit Rai

Recent Posts

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! क्या दिवाली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? जानिए कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA Hike) का…

7 minutes ago

UN में PAK की शर्मनाक हरकत! भारत ने प्रोपेगैंडा को किया ध्वस्त, बोले- ‘कश्मीर हमारा था, है और रहेगा’

India UNGA: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने आतंकवाद पर रिपोर्ट की निष्पक्षता पर सवाल उठाए…

15 minutes ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी में सरकारी नौकरी का शानदार मौका! 126 पदों पर निकली सीधी भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट के 126 पदों पर निकली…

29 minutes ago

दिल्ली में प्रदूषण का वार: DMRC का बड़ा कदम, आज से दिल्ली मेट्रो लगाएगी 20 अतिरिक्त फेरे

राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और GRAP-1 की पाबंदियों के बीच DMRC ने यात्रियों की…

1 hour ago

‘नक्सलवाद का खात्मा और मजबूत सुरक्षा’: जन्मदिन पर पीएम मोदी ने अमित शाह के काम को किया सलाम

Amit Shah Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने उनके…

1 hour ago

वाराणसी से साबरमती तक सफर अब होगा सुपरफास्ट! रेलवे ने दी नई ट्रेन को मंजूरी, रूट और स्टॉपेज की लिस्ट देखें

Varanasi News: वाराणसी और साबरमती के बीच नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी मिल गई…

2 hours ago