देश

Mann Ki Baat: ‘दुनिया में बढ़ा भारतीय खिलौनों का क्रेज, वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ मनाएं होली,’ मन की बात में बोले PM मोदी

Mann Ki Baat: ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर ‘मन की बात’ में हमने 3 प्रतियोगिता की बात की थी. ये प्रतियोगिताएं देशभक्ति पर गीत, लोरी और रंगोली पर आधारित थी. मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि देशभर के 700 से अधिक जिलों के 5 लाख से अधिक लोगों ने इसमें भाग लिया है.

पीएम मोदी ने कहा कि आज के इस अवसर पर मुझे लता मंगेश्कर जी की याद आना स्वभाविक है क्योंकि जब ये प्रतियोगिता प्रारंभ हुई थी उस दिन लता दीदी ने ट्वीट कर देशवासियों से आग्रह किया था कि वे इस स्पर्धा में जरूर जुड़ें.

‘मन की बात’ में PM मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार’ दिए गए. ये पुरस्कार संगीत और कला प्रदर्शन के क्षेत्र में उभर रहे प्रतिभाशाली कलाकारों को दिए जाते हैं. ये कला और संगीत की लोकप्रियता बढ़ाने के साथ ही इसकी समृद्धि में अपना योगदान दे रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के सामान्य मानवी के लिए, मध्यम वर्ग के लिए, पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वालों के लिए ई-संजीवनी जीवन रक्षा करने वाला एप बन रहा है. ये भारत की डिजिटल क्रांति की शक्ति है. उन्होंने कहा कि इस एप का उपयोग करके अब तक टेली परामर्श करने वालों की संख्या 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है. आप कल्पना कर सकते हैं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 10 करोड़ परामर्श, मरीज और डॉक्टर के साथ अद्भुत नाता, ये बहुत बड़ी उपलब्धि है.

ये भी पढ़ें: PM Modi: दीमापुर रैली में पीएम मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- ‘नागालैंड को कांग्रेस ने रिमोट से चलाया’

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के UPI की ताकत भी आप जानते ही हैं. दुनिया के कितने ही देश, इसकी तरफ आकर्षित हैं. कुछ दिन पहले ही भारत और सिंगापुर के बीच UPI-PAYNOW लिंक लॉन्च किया गया. अब सिंगापुर और भारत के लोग अपने मोबाईल फोन से उसी तरह पैसे स्थानांतरण कर रहे हैं जैसे वे अपने-अपने देश के अंदर हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

31 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago