देश

अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्मजयंती: PM मोदी ने भोपाल में अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- वे सांस्कृतिक विरासत की महान संरक्षक थीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्मजयंती कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने अहिल्याबाई के योगदान को याद किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “लोकमाता अहिल्याबाई भारत की सांस्कृतिक विरासत की महान संरक्षक थीं. आज से 250-300 साल पहले, जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा था, तब उन्होंने काशी विश्वनाथ सहित देशभर के मंदिरों और तीर्थ स्थलों का पुनर्निर्माण कराया. यह उनके दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति का प्रतीक है. काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित उनकी मूर्ति उनकी विरासत को दर्शाती है.”

मध्य प्रदेश में विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के दतिया और सतना हवाई अड्डों सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इससे राज्य के विकास को गति मिलेगी. अहिल्याबाई होल्कर की जन्मजयंती समारोह में प्रधानमंत्री के शामिल होने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित कई मंत्रियों ने प्रसन्नता व्यक्त की. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “हम सभी भाग्यशाली हैं कि यह आयोजन हमारी अपेक्षाओं से बढ़कर रहा, और मैं इसके लिए प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं.”

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा, “प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में केंद्र सरकार की तरफ से मध्यप्रदेश को दी जाने वाली विकास योजनाओं की चर्चा की.”

कश्यप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए पीएम की प्रशंसा की

मंत्री चेतन कश्यप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए प्रधानमंत्री की प्रशंसा की. उन्होंने कहा, “जब ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया था, तब प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर एक सतत प्रक्रिया है और जब भी ऐसी कोई घटना होगी, तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी.”

मंत्री प्रहलाद पटेल ने अहिल्याबाई होल्कर जन्मजयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया. मंत्री कृष्णा गौर ने कहा, “उनका भाषण ऊर्जा से भरपूर था. मध्य प्रदेश की आधी आबादी प्रधानमंत्री की ऋणी है.”

वहीं, मंत्री प्रतिमा बगरी ने कहा, “नए हवाई अड्डों के निर्माण की घोषणा सुखद है. इससे राज्य के विकास को गति मिलेगी.”

ये भी पढ़ें: CNG Cylinder Blast In Delhi: नंद नगरी में फटे CNG सिलेंडर, मेकेनिक समेत 3 बच्चे चपेट में आए; मचा कोहराम

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

19 seconds ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

35 minutes ago

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

1 hour ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

1 hour ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

2 hours ago