Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

CNG Cylinder Blast In Delhi: नंद नगरी में फटे CNG सिलेंडर, मैकेनिक समेत 3 बच्चे चपेट में आए; मचा कोहराम

दिल्‍ली में एक CNG सिलेंडर वर्कशॉप में तीव्र धमाका हुआ. कई लोग जख्‍मी हुए; पुलिस ने गोदाम मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया. घायलों को जीटीबी अस्पताल में ले जाया गया, बच्‍चों की हालत गंभीर.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

रिपोर्ट: मुकेश राणा, दिल्ली


CNG Cylinder Blast in Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी थाना क्षेत्र के सुंदर नगरी में आज एक CNG सिलेंडर वर्कशॉप में जोरदार धमाका हुआ. इस हादसे में मैकेनिक अरशद और पास में खेल रहे एक ही परिवार के तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. धमाका इतना भीषण था कि वर्कशॉप का लोहे का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया.

हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने घायलों को तत्काल जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वर्कशॉप में पुराने CNG सिलेंडरों की मरम्मत के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी. यह वर्कशॉप एक मकान के ग्राउंड फ्लोर पर चल रहा था. पुलिस ने गोदाम मालिक के खिलाफ लापरवाही और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दमकल विभाग के अनुसार, हादसे की वजह सिलेंडर रिपेयर के दौरान तकनीकी खामी हो सकती है. इस घटना ने इलाके में सुरक्षा नियमों के पालन पर सवाल खड़े किए हैं. प्रशासन ने वर्कशॉप की गतिविधियों की गहन जांच के आदेश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

यह भी पढ़िए: राजस्थान से गिरफ्तार हसीन पांच दिन की पुलिस हिरासत में, पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital