देश

भारत-ऑस्ट्रेलिया में दोस्ती का नया दौर, पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई PM के सामने उठाया मंदिरों पर हो रहे हमले का मुद्दा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “मैं भारत में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का स्वागत करता हूं. पिछले साल दोनों देशों ने प्रधानमंत्रियों के स्तर पर वार्षिक समिट करने का निर्णय लिया था. प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की इस यात्रा से इस श्रृंखला शुभारंभ हो रहा है.

पीएम मोदी ने कहा कि “पिछले कुछ हफ्तों से ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले की खबरें नियमित रूप से आ रही हैं. ऐसे खबर भारत में सभी लोगों को चिंतित करते हैं. मैंने ये पीएम अल्बनीज के सामने रखा और उन्होंने मुझे किया है कि भारतीय समुदाय की सुरक्षा उनके लिए प्राथमिकता है.”

प्रधानमंत्री ने कहा कि “भारत में उनका आगमन होली के दिन हुआ उसके बाद हमने मिलकर खेल के मैदान में कुछ समय बिताया. रंग, संस्कृति और क्रिकेट का कार्यक्रम भारत और ऑस्ट्रेलिया की मित्रता के जोश का उत्तम प्रतीक है.”

पीएम मोदी ने कहा कि “आज हमने आपसी सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की. रक्षा के क्षेत्र में हमने पिछले कुछ सालों में उल्लेखनीय समझौते किए हैं जिसमें एक दूसरे की सेनाओं के लिए लॉजिस्टिक्स सपोर्ट भी शामिल है.

PM मोदी ने कहा कि “हमारी सुरक्षा एजेसियों के बीच भी नियमित और उपयोगी सुचना का आदान प्रदान और हमने इसे और सुदृढ़ करने पर चर्चा की है. आज हमने विश्वस्त और मजबूत वैश्विक सप्लाई चेन को विकसित करने के लिए भी आपसी सहयोग पर विचार विमर्श किया. हम क्लीन हाइड्रोजन और सोलर में भी साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों क्वाड के सदस्य हैं. मैं मई में क्वाड लीडर्स समिट के लिए मुझे ऑस्ट्रेलिया आमंत्रित करने के लिए पीएम अल्बनीज को धन्यवाद देता हूं. मैंने उन्हें सितंबर में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत आमंत्रित किया है”

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: पीएम मोदी की क्रिकेट डिप्लोमेसी, अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलियाई PM के साथ टेस्ट मैच देखने पहुंचे

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि “आज पीएम मोदी और मैं हमारे महत्वाकांक्षी व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने पर सहमत हुए हैं. मुझे उम्मीद है कि हम इस साल इसे अंतिम रूप देने में सक्षम होंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

35 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

35 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

50 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago