देश

PM Modi Varanasi Visit: संपूर्णानंद कैंपस में पहुंचे पीएम मोदी, 1780 करोड़ रुपए की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान वह काशीवासियों को 1780 करोड़ की 28 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. पीएम मोदी तकरीबन पांच घंटा काशी में रहेंगे. सुबह तकरीबन 10 बजे लालबहादुर शास्त्री अन्तरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पीएम मोदी पहुंचे, जहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी ने स्वागत किया.

प्रधानमंत्री सबसे पहले विश्व टीबी दिवस पर वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में ‘वन वर्ल्ड टीबी समिट’ पर आधारित तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ किया. इसके पश्चात वह संपूणार्नंद संस्कृत विश्वविद्यालय में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र को तकरीबन 1780 करोड़ की 28 परियोजनाओं की सौगात देंगे.

मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा के अनुसार प्रधानमंत्री के हाथों तकरीबन 200 करोड़ के 20 प्रोजेक्ट का लोकार्पण होगा. इसमें एयरपोर्ट पर एटीसी टॉवर, कारखियांव में पैक हाउस का निर्माण, अंतर गृह परिक्रमा पथ, पुलिस लाइन की बैरक और स्मार्ट सिटी की विभिन्न परियोजनाओं समेत अन्य कार्य शामिल हैं. इसके अलावा पीएम मोदी 1500 करोड़ से ज्यादा की नौ बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसमें अर्बन पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, नमामि गंगे से प्रस्तावित भगवानपुर एसटीपी, सिगरा स्टेडियम के फेज 2 और 3 का कार्य, पेयजल स्कीम, भरथरा पीएचसी, एलईडी पैकेट यूनीपोल, फ्लोटिंग जेट्टी व चेंजिंग रूम, सेवापुरी में स्थापित एचपीएल बॉटलिंग प्लांट जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं.

Bharat Express Desk

Recent Posts

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

8 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

20 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

41 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

54 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

56 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

1 hour ago