मनोरंजन

Uorfi Javed Relationship : उर्फी जावेद को हुआ प्यार! प्रपोजल फोटो शेयर कर फैंस को दिया हिंट

Uorfi Javed Shares Confusing proposal Photo : अगर सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद को सेंसेशन की जगह सनसनी कहा जाए तो गलत भी नहीं होगा, क्योंकि उर्फी जावेद जब भी कुछ अजीब करने वाली होती है, तो उससे पहले वह एक छोटा सा हिंट अपने फैंस को जरूर देती हैं . अगर किसी कपड़े पर वीडियो बनाने वाली होती है तो उस कपड़े का एक छोटा सा टुकड़ा पहले ही दर्शकों को दिखा देती है. उन्होंने दर्शकों के सामने हर बात खुलकर कबूल की है, वह कभी किसी बात पर चुप नहीं रहीं. उन्होंने पिछले रिलेशनशिप को लेकर भी कई बातें मीडिया के सामने शेयर की हैं. लेकिन लेटेस्ट पोस्ट में ऐसा लग रहा है कि उर्फी जावेद को एक बार फिर से प्यार हो गया है, यकीन नहीं होता तो देखिए उनकी ताजा कहानी.

कौन है उर्फी जावेद का नया बॉयफ्रेंड?

हाल ही में उर्फी जावेद ने एक प्रपोजल फोटो शेयर कर दर्शकों को कन्फ्यूज कर दिया है या कह सकते हैं कि उन्होंने अपने रिश्ते का हिंट दे दिया है. उर्फी जावेद ने हाल ही में इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक स्टोरी शेयर की है जिसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी बनाकर शेयर किया है. इस तस्वीर में एक बोर्ड नजर आ रहा है जिस पर लिखा है कि उसने हां कर दी है. जिसके बाद उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की जिसमें लिखा था कि हमने कर दिखाया है.

ये भी पढ़ें- करण जौहर ने मेरी और करीना की इमेज खराब की… रणबीर कपूर ने ऐसा क्यों कहा? जानिए कारण

उर्फी जावेद को किसने हां कहा है ये तो पता नहीं चला है लेकिन इस तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया के गलियारों में दोनों के रिश्ते की खबरें उड़ने लगी हैं. फैंस जानना चाहते हैं कि उर्फी किसके प्यार में पड़ी हैं. उर्फी जावेद की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं. कई ट्विटर यूजर्स इस पर अपना रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, कौन है वो खुशनसीब इंसान? फिर दूसरा लिखता है- तुमने ऐसा क्या पूछा जो उसने हां कह दिया.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

17 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

31 minutes ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

43 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

55 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

1 hour ago