देश

Olympics में शामिल हुआ क्रिकेट, PM Modi ने किया IOC के फैसले का स्वागत

Cricket in Olympics Games 2028: हाल ही में संपन्न हुए एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) में एक इतिहास बना है क्योंकि लंबे वक्त बाद एशियन गेम्स में क्रिकेट (Asian Games Cricket 2023) का खेल शामिल किया गया था. खास बात यह है कि टीम इंडिया ने पुरुष और महिला दोनों ही वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था. इतना ही नहीं, हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC Meeting) ने भी बहुमत के जरिए क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल कर लिया है. इसको लेकर कमेटी के मात्र दो सदस्यों ने ही विरोध किया था. क्रिकेट के अलावा फ्लैग फुटबॉल लैकक्रॉस को भी ओलंपिक में शामिल किया गया है. इसको लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने खुशी जताई है.

ओलंपिक संघ (IOC) की सोमवार को हुई बैठक में यह फैसला हुआ था कि क्रिकेट को ओलंपिक (Cricket in Olympics) में शामिल किया जाएगा. इस फैसला का मकदस यह है कि क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर अहम खेल बनाया जाए. यह अमेरिका जैसे देशों में क्रिकेट के विस्तार को भी ताकत देने वाला हो सकता है.


यह भी पढ़ें-TV-D1 Gaganyaan: भारत के गगनयान की पहली उड़ान की तारीख सामने आई, जानें कब-कैसे होगी टेस्‍ट लॉन्चिंग

PM Narendra Modi ने जताई खुशी

Olympics संघ के इस फैसले को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने एक्स अकाउंट (X Account) पर पोस्ट किया है. उन्होंने कहा, “बहुत खुशी की बात है कि बेसबॉल-सॉफ्टबॉल, क्रिकेट, फ़्लैग फ़ुटबॉल, लैक्रोस और स्क्वैश को लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक में शामिल किया जाएगा. यह खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छी खबर है. एक क्रिकेट-प्रेमी राष्ट्र के रूप में, हम विशेष रूप से क्रिकेट को शामिल करने का स्वागत करते हैं. यह इस अद्भुत खेल की बढ़ती वैश्विक लोकप्रियता को दर्शाता है.”

यह भी पढ़ें- ‘प्रेम यादव को नहीं मारा जाता तो किसी की जान नहीं जाती’, देवरिया हत्याकांड पर बोले अखिलेश यादव- सत्यप्रकाश के घर कोई नहीं मिला

अमेरिका में ही होना है ओलंपिक 2028

गौरतलब है कि ओलंपिक खेलों (Olympics Games 2028) में क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट यानी टी20 के तौर पर खेला जाएगा. अब साल 2028 में लॉस एंजलेस (Los Angeles Olympics 2028) में खेले जाने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट भी खेला जाएगा. बता दें कि अमेरिका (Cricket in USA) लगातर अपने यहां क्रिकेट को विस्तार देने के लिए प्रयास कर रहा है. इसी के तहत साल 2024 में अमेरिका और वेस्टइंडीज में आईसीसी टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup 2023) खेला जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

3 minutes ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

32 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

38 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

40 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

50 minutes ago