दुनिया

Israel Hamas War: Yahya Sinwar कौन है, जिसे कहा जा रहा ‘फिलिस्तीन का लादेन’, इजरायल ने खाई मारने की कसम

Israel Palestine Conflict: पश्चिमी एशिया में इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष से दुनिया में कोहराम मचा हुआ है. फिलिस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास (Hamas) के साथ इजरायली डिफेंस फोर्सेस का पिछले 10 दिनों से युद्ध जारी है. अब तक हमास के कई प्रमुख चेहरे मिटा दिए गए हैं. बहरहाल, हमास की ओर से याह्या सिनवार (Yahya Sinwar) ने मोर्चा संभाला हुआ है.

याह्या सिनवार आखिर कौन है, कहां से आया? ऐसे सवालों के जवाब बहुत-से लोग जानना चाहते हैं. इजरायली सेना ने इसकी तुलना अमेरिका में 9/11 आतंकी हमलों को अंजाम दिलाने वाले ओसामा बिन लादेन से की है. ओसामा बिन लादेन आतंकवादियों का सबसे बड़ा नेता माना जाता था, वो सऊदी अरब का रहने वाला था. अमेरिका उसे 10 साल खोजता रहा था, फिर 2 मई 2011 की रात को उसे पाकिस्तान में स्पेशल मिशन में मार गिराया था. उसी तरह अब याह्या सिनवार को भी इजरायल एक बड़ा गुनहगार मानता है.

इजरायल ने गिरफ्तार किया था, रिहा हुआ, अब बड़ा जानलेवा

इजरायली डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने सिनवार को ‘फिलिस्तीन का बिन लादेन’ कहा है. अमेरिका ने सिनवार को साल 2015 में आतंकवादी घोषित किया गया था. खास बात यह है कि इजरायल द्वारा उसे कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है और उसने 24 साल जेल में बिताए हैं. हालांकि, वह कैसे फरार हुआ और अब किस तरह से हमलों की साजिश रचता है, ये खूफिया एजेंसियों को पता नहीं चल पा रहा. एक इजरायली अधिकारी के मुताबिक, सिनवार की उम्र 60 साल है और वह गाजा में हमास का मुखिया है. इजरायली सेना ने याह्या सिनवार को मारने के लिए कसम खा रखी है.

यह भी पढ़िए: Israel vs Pakistan: इजरायल के खिलाफ हमास के लिए जंग में उतरने को तैयार हो रहे पाकिस्‍तानी, प्रमुख मौलाना रहमान ने इस्लामी देशों से मांगा रास्ता

इजरायली भाषा जानता है, अरबी अध्ययन में स्नातक की डिग्री

इंटरनेट पर मौजूद ब्‍यौरा के अनुसार, सिनवार 1962 में जन्मा; वह दक्षिण गाजा के खान यूनिस शहर में पला-बढ़ा. अब वह इजरायल के खिलाफ इस्‍लामिक आतंकवादियों को तैयार करता है. और, उसने अपने दुश्‍मन यानी कि इजरायल की भाषा हिब्रू को बोलना भी सीख लिया है. उसके पास इजरायल की कई तरह की जानकारियां हैं, ऐसे में उसे ठिकाना लगाना इजरायल के लिए बड़ी चुनौती होगी.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

अजय राय की कुर्सी पर संकट? कांग्रेस में ‘मोना’ के नाम से बढ़ी हलचल

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…

34 minutes ago

गांधी का ‘ग्राम स्वराज’ और आज का संविधान: क्या हमने सच में गुरु को भुला दिया?

Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…

35 minutes ago

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

1 hour ago

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, मीडिया के भविष्य पर रखेंगे विचार

इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…

2 hours ago