Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

cricket news hindi

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को पीछे छोड़ते हुए टीम इंडिया तक का सफर तय किया. मां के गहने बेचकर खरीदी गई क्रिकेट किट से शुरू हुआ सफर अब लॉर्ड्स तक पहुंच चुका है.

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. 16 साल लंबे शानदार करियर के अंत के साथ क्रिकेट जगत में भावुक प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है...

KKR vs SRH मुकाबले से पहले SRH को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज चोट के कारण बाहर रह सकते हैं. मैच में गेंदबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है.

IND VS USA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका को 29 रन से हराया. कप्तान सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी और ‘मिया मैजिक’ की घातक गेंदबाजी की बदौलत अमेरिका महज 132 रन ही बना पाई.

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबला नहीं होगा. पाकिस्तानी सरकार ने टीम को टूर्नामेंट में खेलने की मंजूरी दी, लेकिन भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया.

बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में आज भारतीय अंडर-19 टीम का वो रूप देखने को मिला, जिसका खौफ विपक्षी टीमों में हमेशा बना रहता है। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स राउंड के छठे मैच में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ रनों का ऐसा पहाड़ खड़ा कर दिया है, जिसे पार करना मेजबान टीम के लिए हिमालय चढ़ने जैसा होगा।विहान मल्होत्रा ने इस टूर्नामेंट का भारत के लिए पहला शतक जड़ा और 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने महज 24 गेंदों में अर्धशतक ठोककर जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। अभिज्ञान कुंडु की 61 रनों की पारी और तातेंडा चिमुगोरो की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टीम इंडिया ने 352 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया है।

वडोदरा में जीत का झंडा गाड़ने के बाद अब भारतीय टीम राजकोट में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है. चोटिल खिलाड़ियों की समस्या के बीच विराट कोहली की फॉर्म भारत के लिए सबसे बड़ी राहत है.

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने भारत के मोहम्मद शमी के उस आह्वान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंद पर लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध हटाने की मांग की थी.

आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए आधिकारिक गीत 'जीतो बाजी खेल के' लॉन्च किया गया है, जिसे प्रसिद्ध गायक आतिफ असलम ने गाया है. यह गीत पाकिस्तान की संस्कृति और क्रिकेट के प्रति जुनून को दर्शाता है.

इंडिया ए की टीम 31 अक्तूबर से मैकॉय में और 7 नवंबर से मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ए के ख़िलाफ़ दो चार दिवसीय मैच खेलेगी. इसके बाद वे 15 से 17 नवंबर के बीच पर्थ में भारतीय टीम के ख़िलाफ़ एक वार्म-अप मैच खेलेंगे.