देश

Sansad Khel Mahakumbh: सांसद खेल महाकुंभ का PM मोदी ने किया आगाज, कहा- बेटियां देश-विदेश में दिखा रही हैं दमखम

Sansad Khel Mahakumbh: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ 2022-23 का वर्चुअल माध्यम से जुड़कर उद्घाटन किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी खेल-कूद को केवल टाइम पास का साधन माना जाता था, मगर आज इसे लेकर देश का नजरिया बदल गया है.

सांसद खेल महाकुंभ (Sansad Khel Mahakumbh) के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अब ज्यादा बच्चे और नौजवान स्पोर्ट्स को करियर के रूप में देखने लगे हैं. माता-पिता भी खेलों को गंभीरता से लेने लगे हैं. खेलों को अब एक सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने लगी है. लोगों की सोच में आये इस बदलाव का सीधा लाभ खेल के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों पर दिख रहा है.

उन्होंने कहा कि ये खेल महाकुंभ (Sansad Khel Mahakumbh) खिलाड़ियों को नई उड़ान का अवसर देंगे. भारत के तकरीबन दो सौ सांसद अपने यहां ऐसे खेल महाकुंभ का आयोजन कर रहे हैं. खेल स्पर्धा करा के सभी सांसद नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ने का काम कर रहे हैं. सांसद खेल महाकुंभ में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ट्रेनिंग सेंटर में आगे की ट्रेनिंग के लिए चुना जा रहा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ से ग्रामीण खिलाड़ियों को मौका मिला है. सीएम ने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा से शुरू हुए सांसद खेल महाकुंभ के जरिए आज प्रदेश में ग्रामीण युवा खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है.

उन्होंने बताया कि प्रदेश के 59 हजार ग्राम पंचायत में सरकार की ओर से खेल का मैदान बनाया जा रहा है. सांसद खेल महाकुंभ के दूसरे चरण का आयोजन बस्ती से लोकसभा सांसद हरीश द्विवेदी द्वारा किया जा रहा है. इसके पहले चरण का आयोजन 10 दिसम्बर से 16 दिसंबर, 2022 के दौरान किया गया और दूसरे चरण का आयोजन 18 जनवरी से 28 जनवरी, 2023 के दौरान किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Sansad Khel Mahakumbh: पीएम मोदी ने बस्ती में सांसद खेल महाकुंभ के दूसरे चरण का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैदान में हॉकी स्टिक्स से बॉल को फॉर्वर्ड करके खेलों का शुभारंभ किया गया. उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में देश और दुनिया ने नये भारत को देखा है. बदलते हुए भारत ने दुनिया के सामने हर क्षेत्र में अपनी ताकत का अहसास कराया है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

11 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

15 minutes ago

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

30 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

32 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

44 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

50 minutes ago