देश

PM Modi In Rewa: “आजादी के बाद की सरकारों ने भारत की पंचायती राज व्यवस्था को ध्वस्त किया…” मध्य प्रदेश के रीवा में बोले पीएम मोदी

PM Modi In Rewa: मध्य प्रदेश के रीवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 4 लाख 11 हज़ार आवासों का गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि “पहले की सरकारों ने कैसे पंचायतों से भेदभाव किया और उनसे उल्टा कैसे हम उन्हें सशक्त कर रहे हैं, ये देश के लोग देख रहे हैं. आजादी के बाद की सरकारों ने भारत की पंचायती राज व्यवस्था को ध्वस्त किया है.”

पीएम मोदी ने कहा कि “2014 से पहले 10 साल में केंद्र सरकार की मदद से 6000 के आसपास पंचायत भवन बनाए गए थे. हमारी सरकार ने 8 साल में 30,000 से ज्यादा नए पंचायत भवन बनवाए हैं. ये दिखाता है कि हम गांव के लिए कितने समर्पित हैं. उन्होंने कहा कि “हमारी सरकार देश की 2 लाख से ज्यादा पंचायतों तक ऑप्टिकल फाइबर को ले गई है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “हम पंचायतों की मदद से गांवों और शहरों के बीच की खाई को लगातार कम कर रहे हैं. डिजिटल क्रांति के इस युग में पंचायतों को स्मार्ट बनाया जा रहा है. टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल हो रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि “आज ई-ग्राम स्वराज-जेम इंटीग्रेटेड पोर्टल का शुभारंभ किया गया है. इससे पंचायतों के माध्यम से होने वाली खरीद की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनेगी.

ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023: सपा की मेयर प्रत्याशी भाजपा में हुईं शामिल, BJP ने यहीं से दिया टिकट, भड़के अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

पीएम मोदी ने कहा कि “पहले की सरकारें गांव के लिए पैसे खर्च करने से बचती थी, क्योंकि गांव अपने आप में कोई वोट बैंक तो था ही नहीं… इसलिए उन्हें नजरअंदाज किया जाता था. गांव के लोगों को बांटकर कई राजनीतिक दल अपनी दुकान चला रहे थे. भाजपा ने गांवों के साथ हो रहे इस अन्याय को भी समाप्त कर दिया है. हमारी सरकार ने गांवों के विकास के लिए तिजोरी खोल दी है.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

1 hour ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

2 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

3 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

3 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago