सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो-ANI)
UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज से निकाय चुनाव के प्रसार का शंखनाद किया. उन्होंने सहारनपुर के महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर जनसभा को संबोधित किया और फिर शामली के लिए रवाना हो गए. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि “आज सहारनपुर में तो क्या, उत्तर प्रदेश में भी कहीं कर्फ्यू नहीं लगाता, अब तो कांवड़ यात्रा निकलती है. ये कांवड़ यात्रा पहचान बन चुकी है. पहले नौजवानों पर झूठे मुकदमें होते थे, आज झूठा मुकदमा कोई नहीं कर सकता. किसान आत्महत्या करता था, आज किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिल रही है.
सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले की सरकारों को सहारनपुर में दंगा कराने से ही फुर्सत नहीं थी. पहले नौजवानों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते थे. बेटियों को लेकर माता-पिता चिंतित रहते थे, लेकिन आज भाजपा सरकार ने भय मुक्त वातावरण दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम है. प्रदेश की कानून व्यवस्था आज पूरे देश में नजीर बन चुकी है. माफिया और अपराधी अब अतीत हो गए, आज यूपी में भयमुक्त माहौल है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे को इसी वर्ष पूरा कर दिया जाएगा. दो से ढाई घंटे में सहारनपुर से दिल्ली की दूरी तय कर सकेंगे.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि “6 वर्ष में 54 लाख से अधिक गरीबों को आवास दिलाया. 2 करोड़ 61 लाख गरीबों को 1-1 शौचालय, 1 करोड़ 75 लाख गरीबों को फ्री रसोई गैस कनेक्शन, 1 करोड़ 55 लाख गरीबों को फ्री बिजली कनेक्शन देने का कार्य डबल इंजन की सरकार ने किया.”
सीएम योगी ने कहा कि “प्रदेश के 10 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 5 लाख रुपए का सालाना बीमा कवर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें दे रहीं हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…