पीएम मोदी.
नई दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी में 28 फरवरी को भव्य सूफी संगीत समारोह ‘जहान-ए-खुसरो 2025’ का आयोजन होगा. इस प्रतिष्ठित महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम लगभग 7:30 बजे भाग लेंगे. यह महोत्सव सूफी संगीत, कविता और नृत्य को समर्पित एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन है, जिसमें देश-विदेश के कलाकार भाग लेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी देश की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रबल समर्थक रहे हैं. इसी क्रम में वे सूफी संगीत के इस भव्य आयोजन में शामिल होंगे, जो महान सूफी संत अमीर खुसरो की विरासत को सम्मान देने के लिए आयोजित किया जाता है. यह महोत्सव रूमी फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जाता है और इसकी शुरुआत वर्ष 2001 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और कलाकार मुजफ्फर अली ने की थी.
इस वर्ष, ‘जहान-ए-खुसरो’ अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रहा है और इसे 28 फरवरी से 2 मार्च 2025 तक आयोजित किया जाएगा. यह महोत्सव सूफी संस्कृति और आध्यात्मिकता के रंग में रंगा होगा, जहां दुनियाभर से आए कलाकार अपने संगीत और कला के माध्यम से इस परंपरा को जीवंत करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महोत्सव के दौरान ‘टीईएच बाजार’ (TEH – The Earth Heirloom) का भी दौरा करेंगे. यह एक विशेष प्रदर्शनी होगी, जहां एक जिला-एक उत्पाद (One District-One Product) योजना के तहत देशभर के शिल्पकारों और कलाकारों द्वारा बनाई गई हस्तनिर्मित वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी.
इस बाजार में हस्तशिल्प, हथकरघा, पारंपरिक कलाकृतियां और लघु फिल्में भी प्रस्तुत की जाएंगी, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाएंगी.
-भारत एक्सप्रेस
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…