पीएम विश्वकर्मा योजना.
PM Vishwakarma scheme: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत बैंकों ने 31 अक्तूबर 2024 तक एक हजार 751 करोड़ रुपये का लोन दिया है. एक सवाल के लिखित जवाब में इस बात की जानकारी वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में दी.
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार ने ग्रामीण इलाकों में लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों को दूर करने के साथ ही आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन के प्रवाह को सुलभ बनाने के तमाम कदम उठाए हैं.
वित्त राज्य मंत्री की ओर से दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 2.02 लाख से अधिक खाते खोले गए हैं, जिनमें 1,751.20 करोड़ रुपये की स्वीकृत ऋण राशि है. सरकार ने अपने हाथों और औजारों से काम करने वाले कारीगरों और शिल्पकारों को संपूर्ण सहायता प्रदान करने के लिए 17 सितंबर, 2023 को पीएम विश्वकर्मा की शुरुआत की.
यह भी पढ़ें- पिछले दो वर्षों में लंदन में भारत बना सबसे बड़ा निवेशक, 30% विदेशी निवेश में योगदान
बता दें कि इन पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को ‘विश्वकर्मा’ कहा जाता है और ये लोहार, सुनार, कुम्हार, बढ़ई, मूर्तिकार आदि जैसे व्यवसायों में लगे हुए हैं. वित्त वर्ष 2023-2024 से वित्त वर्ष 2027-28 तक इस योजना के लिए वित्तीय परिव्यय 13,000 करोड़ रुपये है.
-भारत एक्सप्रेस
31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…
31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…