देश

किफायती ब्रॉडबैंड, यूपीआई और डिजिटल गवर्नेंस में भारत की प्रगति अब एक वैश्विक उदाहरण : पीएमओ

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की एक पोस्ट को रिपोस्ट किया गया, जिसमें कहा गया कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया बताते हैं कि किफायती ब्रॉडबैंड, यूपीआई और डिजिटल गवर्नेंस में भारत की प्रगति किस तरह अब एक ग्लोबल स्टडी बन गई है.

पीएमओ ने किया रीपोस्ट

पीएमओ की ओर से पोस्ट में लिखा गया, “केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बताते हैं कि 5जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और साइबर सिक्योरिटी की नई लहर में भारत अग्रणी भूमिका निभाएगा और मानक स्थापित करेगा.”

Jyotiraditya Scindia ने एक्स पर किया पोस्ट

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) एक्स हैंडल पर अपने इस पोस्ट में एक न्यूजपेपर आर्टिकल शेयर कर लिखते हैं, “एरिक्सन, क्वालकॉम, सिस्को और नोकिया के साथ मिलकर, बीएसएनएल भारत के युवाओं को डिजिटल इनोवेशन के क्षेत्र में अग्रणी बनने के लिए तैयार कर रहा है.”

उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और मेक इन इंडिया के आह्वान के अनुरूप, यह सहयोग भारत को टेलीकॉम इनोवेशन और विशेषज्ञता के ग्लोबल हब के रूप में स्थापित करेगा.

केंद्रीय मंत्री का यह आर्टिकल ‘हूकिंग अप दू द नेक्स्ट टेली लेवल’ शीर्षक से न्यूजपेपर में पब्लिश हुआ है, जिसमें वे लिखते हैं कि भारत अपनी डिजिटल यात्रा में एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है. कनेक्टिविटी प्रगति की नई मुद्रा बन गई है, जो अर्थव्यवस्थाओं को आकार दे रही है, समुदायों को सशक्त बना रही है और अवसरों का विस्तार कर रही है.

यह भी पढ़ें- Vice Presidential Election: सीपी राधाकृष्णन ने दाखिल किया नामांकन, पीएम मोदी बने पहले प्रस्तावक

केंद्रीय मंत्री सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) लिखते हैं कि किफायती ब्रॉडबैंड का विस्तार, यूपीआई जैसे डिजिटल भुगतान को सक्षम बनाना और शासन के लिए तकनीक का उपयोग करने में भारत की उपलब्धियां दुनिया भर में उदाहरण बन गई हैं.

इसी बीच, एसबीआई रिसर्च के अनुसार, यूपीआई ट्रांजैक्शन में लगातार तेजी से वृद्धि हो रही है. एवरेज डेली वैल्यू इस वर्ष जनवरी के 75,743 करोड़ रुपए से बढ़कर अगस्त में 90,446 करोड़ रुपए दर्ज की गई है, जिसमें एसबीआई 5.2 अरब ट्रांजैक्शन के साथ शीर्ष प्रेषक सदस्य रहा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पहले पत्नी को मारा, फिर पार्टी के बहाने सालों को बुलाया; एक-एक कर 7 लोगों की हत्या

Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…

8 minutes ago

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago