Seva Tirth Inauguration: भारतीय राजनीति और सत्ता के गलियारों के लिए आज का दिन (शुक्रवार) बेहद भावुक और ऐतिहासिक है. रायसीना हिल्स पर स्थित प्रतिष्ठित साउथ ब्लॉक जो पिछले 80 वर्षों से भारत के प्रधानमंत्रियों का कार्यालय रहा है, आज इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा. पीएम आज शाम 4 बजे साउथ ब्लॉक में अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसके तुरंत बाद, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) अपने नए और स्थायी ठिकाने ‘सेवा तीर्थ’ (Seva Tirth) में शिफ्ट हो जाएगा.
साउथ ब्लॉक की दीवारों ने आजाद भारत के हर बड़े फैसले को सुना है. इस इमारत में पहली कैबिनेट बैठक 15 अगस्त 1947 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में हुई थी. आज 13 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां अंतिम बैठक करेंगे. इस तरह एक ऐतिहासिक चक्र पूरा होगा और साउथ ब्लॉक को सम्मानजनक विदाई दी जाएगी.
विजय चौक के पास बनकर तैयार हुआ ‘सेवा तीर्थ’ परिसर अब पीएमओ का नया पता होगा. यह आधुनिक सुविधाओं और हाई-टेक सुरक्षा से लैस है. इसे करीब ₹1,189 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है और यह 2.26 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है.
सेवा तीर्थ-1: पीएमओ मुख्यालय (PMO HQ), सेवा तीर्थ-2: कैबिनेट सचिवालय, सेवा तीर्थ-3: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS). अब पीएमओ, एनएसए और कैबिनेट सचिवालय एक ही परिसर में होंगे, जिससे प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी.
Village Life Heaven Or Hell: गांव की जिंदगी की खूबसूरत तस्वीर के पीछे छिपी हकीकत…
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…
Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…
सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…
आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…