Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आज आखिरी शाम! पीएम मोदी की कैबिनेट बैठक के बाद बदल जाएगा भारत सरकार का पता

Seva Tirth Inauguration: 80 साल बाद साउथ ब्लॉक से पीएमओ की विदाई हो रही है. पीएम मोदी आज आखिरी कैबिनेट बैठक करेंगे. अब ‘सेवा तीर्थ’ सरकार का नया पता होगा. जानिए नए ऑफिस की खासियत

Seva Tirth Inauguration

Seva Tirth Inauguration: भारतीय राजनीति और सत्ता के गलियारों के लिए आज का दिन (शुक्रवार) बेहद भावुक और ऐतिहासिक है. रायसीना हिल्स पर स्थित प्रतिष्ठित साउथ ब्लॉक जो पिछले 80 वर्षों से भारत के प्रधानमंत्रियों का कार्यालय रहा है, आज इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा. पीएम आज शाम 4 बजे साउथ ब्लॉक में अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसके तुरंत बाद, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) अपने नए और स्थायी ठिकाने ‘सेवा तीर्थ’ (Seva Tirth) में शिफ्ट हो जाएगा.

1947 से 2026 का सफर

साउथ ब्लॉक की दीवारों ने आजाद भारत के हर बड़े फैसले को सुना है. इस इमारत में पहली कैबिनेट बैठक 15 अगस्त 1947 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में हुई थी. आज 13 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां अंतिम बैठक करेंगे. इस तरह एक ऐतिहासिक चक्र पूरा होगा और साउथ ब्लॉक को सम्मानजनक विदाई दी जाएगी.

कैसा है नया ‘सेवा तीर्थ’?

विजय चौक के पास बनकर तैयार हुआ ‘सेवा तीर्थ’ परिसर अब पीएमओ का नया पता होगा. यह आधुनिक सुविधाओं और हाई-टेक सुरक्षा से लैस है. इसे करीब ₹1,189 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है और यह 2.26 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है.

ये भी पढ़ें: कानपुर लैंबॉर्गिनी केस: अदालत में ऐसा क्या हुआ कि मिल गई बेल? ‘मामूली एक्सीडेंट’ की दलील पर शिवम मिश्रा को मिली राहत! जानिए क्या-क्या हुआ कोर्टरूम में

इस परिसर में तीन मुख्य भवन हैं.

सेवा तीर्थ-1: पीएमओ मुख्यालय (PMO HQ), सेवा तीर्थ-2: कैबिनेट सचिवालय, सेवा तीर्थ-3: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS). अब पीएमओ, एनएसए और कैबिनेट सचिवालय एक ही परिसर में होंगे, जिससे प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital