पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों के बाद पूरे प्रदेश में गो तस्करों के खिलाफ पुलिस बड़े स्तर पर अभियान चला रही है. इसी के तहत बागपत जिले की बड़ौत पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसमें पुलिस ने दो गो तस्करों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक तस्कर को गोली लगी है. घायल तस्कर को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.
एएसपी मनीष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पशु तस्कर इंतजार और शादाब पुलिस टीम की मुठभेड़ हुई है. जिसमें बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है. दोनों पर जिले में पशु चोरी करने के 6 मामले दर्ज हैं. हाल ही में पशु तस्करों ने सीओ ऑफिस के निकट एक मवेशी की चोरी की थी. जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था.
उसी घटना में पुलिस दोनों तस्करों की तलाश कर रही थी. गुरुवार को पुलिस गश्त कर रही थी. तभी दोनों दोनों बाइक से जाते हुए दिखाई दिए. जब पुलिस ने इन दोनों को रोककर पूछताछ शुरू की तभी एक बदमाश दारोगा की पिस्टल छीनकर भागने लगा. जिसपर पुलिस ने उनका पीछा किया. जिसपर दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की. जिसमें एक बदमाश को गोली लगी है. फिलहाल दोनों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है.
ये भी पढ़ें- Varanasi: श्रावण मास में 9 सालों की सबसे बड़ी सौगात लेकर काशी पहुंचेंगे पीएम मोदी, जानिए क्यों खास है यह दौरा
मुठभेड़ के बाद सीओ और एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे और बदमाश के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ने जनपद में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था. जिनका खुलासा हो गया है, और पुलिस दोनों तस्करों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…
Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…
भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…
दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…
Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…
Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…