Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गश्त कर रहे दारोगा की पिस्टल छीनकर भागे पशु तस्कर, पुलिस ने पीछा कर दोनों बदमाशों को किया गिरफ्तार, अब…

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों के बाद पूरे प्रदेश में गो तस्करों के खिलाफ पुलिस बड़े स्तर पर अभियान चला रही है.

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों के बाद पूरे प्रदेश में गो तस्करों के खिलाफ पुलिस बड़े स्तर पर अभियान चला रही है. इसी के तहत बागपत जिले की बड़ौत पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसमें पुलिस ने दो गो तस्करों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक तस्कर को गोली लगी है. घायल तस्कर को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

मुठभेड़ में दो तस्कर गिरफ्तार

एएसपी मनीष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पशु तस्कर इंतजार और शादाब पुलिस टीम की मुठभेड़ हुई है. जिसमें बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है. दोनों पर जिले में पशु चोरी करने के 6 मामले दर्ज हैं. हाल ही में पशु तस्करों ने सीओ ऑफिस के निकट एक मवेशी की चोरी की थी. जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था.

दारोगा की पिस्टल छीनकर भागे पशु तस्कर

उसी घटना में पुलिस दोनों तस्करों की तलाश कर रही थी. गुरुवार को पुलिस गश्त कर रही थी. तभी दोनों दोनों बाइक से जाते हुए दिखाई दिए. जब पुलिस ने इन दोनों को रोककर पूछताछ शुरू की तभी एक बदमाश दारोगा की पिस्टल छीनकर भागने लगा. जिसपर पुलिस ने उनका पीछा किया. जिसपर दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की. जिसमें एक बदमाश को गोली लगी है. फिलहाल दोनों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है.

ये भी पढ़ें- Varanasi: श्रावण मास में 9 सालों की सबसे बड़ी सौगात लेकर काशी पहुंचेंगे पीएम मोदी, जानिए क्यों खास है यह दौरा

मुठभेड़ के बाद सीओ और एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे और बदमाश के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ने जनपद में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था. जिनका खुलासा हो गया है, और पुलिस दोनों तस्करों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital