देश

बाबा बागेश्वर से आशीर्वाद लेने पहुंचे टीम इंडिया के गेंदबाज कुलदीप यादव, वायरल हो रही है तस्वीरें

Bageshwar Dham Sarkar: भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव बाबा बागेश्वर से आशीर्वाद लेते नजर आए हैं. गुरुवार को कुलदीप यादव मध्यप्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम में पहुंचे. यहां उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद प्राप्त किया. गेंदबाज कुलदीप यादव ने बागेश्वर धाम के प्राचीन मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना भी की. इसके बाद वे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर  पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिले. कुलदीप यादव ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जन्मदिन की बधाई दी और आर्शीवाद भी लिया. तस्वीरों में साफ-साफ देखा जा सकता है कि मंच पर ही कुलदीप धीरेंद्र शास्त्री की कुर्सी के नीचे बैठे थे.

नोएडा आएंगे बागेश्वर धाम सरकार

बता दें कि  बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नोएडा आ रहे हैं. 10 जुलाई से 16 जुलाई तक ग्रेटर नोएडा में उनका कार्यक्रम है. इस कार्यक्रम में वो अपना दिव्य दरबार भी लगाएंगे. बागेश्वर धाम के प्रमुख के नोएडा आगमन से पहले 9 जुलाई को ग्रेटर नोएडा शहर में सुबह आठ बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी. फिर 12 जुलाई को सुबह 10 बजे महादेव के दरबार का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं. बागेश्वर धाम सरकार का कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा के जेतपुर मेट्रो डिपो के पास होगा.

यह भी पढ़ें: गश्त कर रहे दारोगा की पिस्टल छीनकर भागे पशु तस्कर, पुलिस ने पीछा कर दोनों बदमाशों को किया गिरफ्तार, अब…

27 साल के हो गए पंडित धीरेंद्र शास्त्री

बीते 4 जुलाई को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन था. पंडित जी अब 27 साल के हो गए हैं. बागेश्वर सरकार के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मदिन पर उनके ऊपर खूब पैसों की बारिश की गई. इडियन क्रिकेट टीम के गेंदवाज कुलदीप यादव ने भी बाबा बागेश्वर को कई उपहार सौंपे.

अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं धीरेंद्र शास्त्री

बताते चलें कि बागेश्वर धाम बाबा के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हिंदू धर्म का बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार करने के लिए जाने जाते हैं. धीरेंद्र हमेशा अपने बयानों के लिए सुर्खियां बटोरते रहे हैं. उन्हें लाखों लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं. उनके कथा पंडाल में भीड़ का आलम यह रहता है कि इसे काबू में करने के लिए पुलिस के पसीने छूट जाए.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago