देश

UP News: अलाया अपार्टमेंट हादसे में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर और बेटे को बनाया गया आरोपी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले साल अलाया अपार्टमेंट गिरने से हुई तीन मौतों के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. पुलिस ने अपनी चार्जशीट में सपा के पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर और उनके बेटे नवाजिश शाहिद को आरोपी बनाया है. इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी.

तीन लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत

पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल करते हुए आरोप लगाया है कि अलाया अपार्टमेंट की बिल्डिंग गिरने से पहले फर्श की खुदाई की गई थी. बिल्डिंग गिरने से इसके मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस ने शाहिद मंजूर और उनके बेटे नवाजिश शाहिद का नाम चार्जशीट में शामिल किया है.

यजदान बिल्डर का भी नाम शामिल

पुलिस ने इस चार्जशीट में बिल्डर तारिक फहद यजदानी और सायाम यजदानी का नाम भी शामिल किया है. बता दें कि 25 जनवरी 2023 को अलाया अपार्टमेंट की इमारत भरभरा कर गिर गई थी. इमारत गिरने के बाद उसमें रहने वाले लोगों ने आरोप लगाया था कि अपार्टमेंट के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था. माना जा रहा है कि पुलिस चार्जशीट दाखिल करने के बाद अब गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए संपत्ति कुर्क कर सकती है.

यह भी पढ़ें- “आजमगढ़ देश के लिए विकास का नया अध्याय लिख रहा”, पीएम मोदी बोले- शिलान्यासों को कोई चुनाव के चश्मे से न देखे

सपा सरकार में मंत्री थे शाहिद मंजूर

अलाया अपार्टमेंट जिस जमीन पर बनाया गया था, उस जमीन के मालिक सपा के पूर्व मंत्री का बेटा नवाजिश शाहिद था. इस बिल्डिंग को यजदान बिल्डर ने बनाया था. सासल 2003 में सपा सरकार में मंत्री रहे शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश शाहिद और उनके भतीजे ने इस जमीन को खरीदा था. इसके बाद इस जमीन का यजदान बिल्डर के साथ एग्रीमेंट साइन किया गया था. जिसपर यजदान बिल्डर ने चार मंजिला इमारत का निर्माण करवाया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

3 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

4 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

15 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

19 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

46 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

49 minutes ago